• May 7, 2026

सालरिया गांव में ट्रैक्टर ने 8 साल के मासूम को मारी टक्करः सगाई कार्यक्रम के दौरान हुआ हादसा, इलाज के दौरान तोड़ा दम

PALI SIROHI ONLINE

नगराज वैष्णव

रानी-रानी थाना क्षेत्र के सालरिया गांव में एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर से 8 साल के बालक की मौत हो गई। रानी थाने के एएसआई मांगीलाल ने बताया- हरिपुर, जिला ब्यावर निवासी आशीष कुमार पुत्र जगदीश चंद्र ने इस संबंध में रिपोर्ट दर्ज कराई है। आशीष कुमार अपने परिवार के साथ भांजी के सगाई कार्यक्रम में शामिल होने सालरिया गांव आए हुए थे।

बेकाबू ट्रैक्टर ने मारी टक्कर

रिपोर्ट के अनुसार, उनका आठ वर्षीय पुत्र वैभव गांव में पप्पूराम के घर के सामने खड़ा था। तभी ढलाराम मीणा के पुत्र द्वारा तेज गति और अनियंत्रित तरीके से चलाए जा रहे ट्रैक्टर ने बालक वैभव को टक्कर मार दी।

इलाज के दौरान तोड़ा दम

हादसे में वैभव गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तत्काल उपचार के लिए रानी सीएचसी ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे बचाने का प्रयास किया। हालांकि, उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

You cannot copy content of this page