• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

रानी स्टेशन पर प्रीमियम ट्रेनों के ठहराव की मांग तेज,सूर्य नगरी एक्सप्रेस आय में टॉप स्टेशनों में शामिल होने के बावजूद रानी की अनदेखी पर उठे सवाल

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
May 7, 2026
in Local
0
रानी स्टेशन पर प्रीमियम ट्रेनों के ठहराव की मांग तेज,सूर्य नगरी एक्सप्रेस आय में टॉप स्टेशनों में शामिल होने के बावजूद रानी की अनदेखी पर उठे सवाल

PALI SIROHI ONLINE

नगराज वैष्णव

रानी स्टेशन पर प्रीमियम ट्रेनों के ठहराव की मांग तेज,सूर्य नगरी एक्सप्रेस आय में टॉप स्टेशनों में शामिल होने के बावजूद रानी की अनदेखी पर उठे सवाल

रानी। रानी रेलवे स्टेशन पर प्रीमियम एवं लंबी दूरी की ट्रेनों के ठहराव को लेकर क्षेत्रवासियों में लगातार मांग बढ़ रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सूर्य नगरी एक्सप्रेस के ठहराव वाले स्टेशनों में रानी स्टेशन आय के मामले में टॉप पांच स्टेशनों में शामिल है तथा तीसरे स्थान पर आता है, इसके बावजूद यहां कई महत्वपूर्ण ट्रेनों का ठहराव नहीं दिया गया है।
जानकारी के अनुसार रानी स्टेशन की आय पाली, मारवाड़ जंक्शन, जवाई बांध, पिंडवाड़ा एवं आबूरोड जैसे नजदीकी स्टेशनों से अधिक बताई जा रही है। इसके बावजूद मुंबई जाने वाली एक भी प्रीमियम एसी ट्रेन का ठहराव रानी में नहीं है, जबकि आसपास के कई स्टेशनों पर इन ट्रेनों का ठहराव उपलब्ध है।

क्षेत्रवासियों ने सांसद एवं विधायक से रानी स्टेशन पर प्रमुख ट्रेनों के ठहराव की मांग उठाने की अपील की है। मांगों में बीकानेर-बांद्रा एसी एक्सप्रेस (21903/04), गरीब रथ एक्सप्रेस (12215/16), भगत की कोठी-बांद्रा एक्सप्रेस (22965/66) सहित अन्य ट्रेनों के ठहराव की मांग प्रमुख रूप से शामिल है।
इसके अलावा वलसाड-जोधपुर ट्रेन (22991/22992) को सप्ताह में एक दिन के स्थान पर तीन दिन चलाने, आबूरोड तक बढ़ाई गई गाड़ी संख्या 59602 के संचालन को नियमित करने तथा पोरबंदर-दिल्ली एवं चेन्नई एक्सप्रेस के ठहराव की भी मांग की गई है।
स्थानीय नागरिकों का कहना है कि रानी क्षेत्र से प्रतिदिन बड़ी संख्या में यात्री मुंबई, दिल्ली एवं अन्य महानगरों की यात्रा करते हैं। ऐसे में रानी स्टेशन पर ट्रेनों के ठहराव से यात्रियों को बड़ी सुविधा मिलेगी।

Previous Post

सिरीयारी- गुडा केशरसिह मे चामुण्डा माता मन्दिर मे हुई चोरी का खुलासा, आरोपियों की गिरफ्तारी में नाना पुलिस का भी रहा विशेष सहयोग

Next Post

सालरिया गांव में ट्रैक्टर ने 8 साल के मासूम को मारी टक्करः सगाई कार्यक्रम के दौरान हुआ हादसा, इलाज के दौरान तोड़ा दम

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page