• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

रानी-ZRUCC बैठक में रानी रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों के ठहराव का मुद्दा उठा, रेलवे मुख्यालय ने जांच के दिए निर्देश

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
May 21, 2026
in Local
0
रानी-ZRUCC बैठक में रानी रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों के ठहराव का मुद्दा उठा, रेलवे मुख्यालय ने जांच के दिए निर्देश

PALI SIROHI ONLINE


ZRUCC बैठक में रानी रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों के ठहराव का मुद्दा उठा, रेलवे मुख्यालय ने जांच के दिए निर्देश
नगराज वैष्णव
रानी रेलवे स्टेशन पर विभिन्न ट्रेनों के ठहराव की लंबे समय से चली आ रही मांग को लेकर 20 मई 2026 को जयपुर रेलवे मुख्यालय में आयोजित ZRUCC (जोनल रेलवे उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति) की बैठक में महत्वपूर्ण चर्चा हुई। बैठक में माननीय पीपी चौधरी ने रानी स्टेशन पर ट्रेनों के ठहराव का मुद्दा मजबूती से उठाते हुए कहा कि रानी स्टेशन क्षेत्र का प्रमुख रेलवे स्टेशन है तथा यहां यात्रियों की संख्या एवं आय लगातार बढ़ रही है, इसलिए अधिक ट्रेनों का ठहराव आवश्यक है।


बैठक में रेलवे अधिकारियों द्वारा प्रस्तुत आंकड़ों के अनुसार रानी स्टेशन की आय और यात्री भार को देखते हुए ठहराव की मांग को उपयुक्त माना गया। रेलवे मुख्यालय की ओर से इस संबंध में जांच एवं आवश्यक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया गया है।
बैठक में रानी स्टेशन पर निम्न ट्रेनों के ठहराव को लेकर चर्चा की गई —
बांद्रा टर्मिनस–बाड़मेर एक्सप्रेस
बीकानेर–बांद्रा एक्सप्रेस
हावड़ा–बाड़मेर सुपरफास्ट एक्सप्रेस
दिल्ली सराय रोहिल्ला–बीकानेर ट्रेन सहित अन्य ट्रेनों के ठहराव की मांग रखी गई।


साथ ही रानी रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुविधाओं को लेकर भी कई महत्वपूर्ण मुद्दे उठाए गए। इसमें प्लेटफॉर्म पर यात्रियों की भीड़, टिकट व्यवस्था, पार्किंग, स्वच्छता तथा स्टेशन के विकास कार्यों को गति देने की मांग की गई।
रिपोर्ट में बताया गया कि रानी स्टेशन पर प्रतिदिन बड़ी संख्या में यात्री आवागमन करते हैं तथा स्टेशन की आय भी अच्छी है। इसके बावजूद कई महत्वपूर्ण ट्रेनों का ठहराव नहीं होने से यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ रही है।
स्थानीय नागरिकों, व्यापारियों एवं रेल यात्रियों ने ZRUCC बैठक में रानी स्टेशन की मांग को उचित ठ�

Previous Post

सिरोही-ट्रेलर-बाइक की भिड़ंत, 3 की मौतः दो दिन बाद होने वाली थी शादी, खरीददारी करने चचेरे भाई और मामा के साथ निकला था युवक

Next Post

रानी रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की चपेट में आने से लालराई का मगाराम जणवा चौधरीं घायल

Next Post
रानी रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की चपेट में आने से लालराई का मगाराम जणवा चौधरीं घायल

रानी रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की चपेट में आने से लालराई का मगाराम जणवा चौधरीं घायल

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page