PALI SIROHI ONLINE
एकादशी पर फ्रूट व सब्जी विक्रेताओं ने राहगीरों को पिलाया शरबत, किया पुण्य का कार्य
रानी | नगराज वैष्णव
रानी के प्रताप बाजार स्थित फ्रूट एवं सब्जी विक्रेताओं ने एकादशी के पावन अवसर पर राहगीरों को शीतल पेय पिलाकर सेवा और पुण्य का कार्य किया। इस दौरान विक्रेताओं ने नींबू पानी, जलजीरा, पुदीना युक्त ठंडा पेय तथा मिश्री मिश्रित शरबत तैयार कर आने-जाने वाले लोगों को प्रेमपूर्वक वितरित किया।
भीषण गर्मी के बीच राहगीरों ने ठंडा पेय ग्रहण कर राहत महसूस की तथा इस सेवा कार्य की सराहना की। विक्रेताओं ने बताया कि एकादशी के शुभ अवसर पर जनसेवा की भावना से यह आयोजन किया गया, ताकि लोगों को गर्मी से राहत मिल सके और धार्मिक पुण्य का लाभ भी प्राप्त हो। बाजार में इस सेवा कार्य की सभी ने प्रशंसा करते हुए इसे सामाजिक सद्भाव और जनसेवा का प्रेरणादायक उदाहरण बताया।



