• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

रानी पुलिस थाने में मोहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक सम्पन्न

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
June 25, 2026
in Local
0
रानी पुलिस थाने में मोहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक सम्पन्न

PALI SIROHI ONLINE

नगराज वैष्णव

रानी पुलिस थाने में मोहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक सम्पन्न

रानी पुलिस थाने में आगामी मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उपखण्ड अधिकारी शिवा जोशी ने की। इस दौरान थाना प्रभारी सीआई आनंद सांखला, रानी नगर पालिका के ईओ मगराज चौधरी, एएसआई ओटाराम मेघवाल, मांगीलाल विश्नोई सहित विभिन्न समाजों के प्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

बैठक में मोहर्रम जुलूस के रूट मैप, यातायात व्यवस्था तथा ट्रैफिक डायवर्जन को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। उपस्थित नागरिकों से सुझाव भी आमंत्रित किए गए। ताजिया समिति एवं नगर पालिका द्वारा जे.बी. अरोड़ा के बाहर स्वागत समारोह आयोजित किए जाने की जानकारी दी गई।
बैठक में नागरिकों ने मोहर्रम मार्ग पर आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर सुझाव दिए। इनमें केवलदासजी की मिठाई की दुकान के आगे पाइपलाइन की खुदाई वाली खाई में मिट्टी डलवाने तथा छोटे पुलिये के बाहर प्रताप बाजार की ओर मिट्टी डलवाकर मार्ग को सुगम बनाने की मांग प्रमुख रही।

उपखण्ड अधिकारी शिवा जोशी ने सभी से आपसी भाईचारे एवं सौहार्द बनाए रखते हुए पर्व को शांतिपूर्वक मनाने की अपील की। उन्होंने प्रशासन एवं पुलिस की ओर से सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने का भरोसा दिलाया। वहीं थाना प्रभारी आनंद सांखला ने कहा कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस पूरी तरह सतर्क रहेगी तथा सभी नागरिकों के सहयोग से मोहर्रम पर्व शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराया जाएगा। हरीश गेहलोत दिनेश जैन , ललीत सोनी सुनील बैरवा , इलियाश चढ़वा , हितेष गुप्ता , हेमांसु प्लोड, नरेन्द्र बुनकर , नगराज वैष्णव, इंतजार अलि , दिलदार मकरानी , सदर बाबू खाँ , नवाब खां, जसवंत सिंह आकडावास , कमलेश माली , मनोज कुमार सुनील खीचड , नगर पालिका ए एस आई तेजकरण ,

Previous Post

पाली-5 बहनों के इकलौते भाई की सड़क हादसे में मौतः सदमे में रिटायर्ड पुलिसकर्मी, बोले- भगवान ने मेरे साथ ऐसा क्यों किया?

Next Post

खिंवाड़ा- डायलाना कलां गांव में हुई लूट की वारदात का पर्दाफास, चार आरोपी गिरफ्तार पुछताछ में चोरी की वारदात स्वीकार

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page