• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

पाली-5 बहनों के इकलौते भाई की सड़क हादसे में मौतः सदमे में रिटायर्ड पुलिसकर्मी, बोले- भगवान ने मेरे साथ ऐसा क्यों किया?

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
June 25, 2026
in Local
0
पाली-5 बहनों के इकलौते भाई की सड़क हादसे में मौतः सदमे में रिटायर्ड पुलिसकर्मी, बोले- भगवान ने मेरे साथ ऐसा क्यों किया?

PALI SIROHI ONLINE

पाली-पाली शहर में सड़क हादसे में 5 बहनों के इकलौते भाई की मौत हो गई। घर लौटते समय बाइक ने टक्कर मार दी। हादसे में सीने पर गंभीर चोट लगने से दम तोड़ दिया। गुरुवार को पोस्टमॉर्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया।

बेटे की मौत से पिता रिटायर्ड पुलिसकर्मी आईदान पूरी तरह टूट गए। अस्पताल परिसर में वे फूट-फूटकर रोने लगे और बार-बार यही कहते रहे भगवान ने मेरे साथ ऐसा क्यों किया?

रिटायर्ड पुलिसकर्मी का इकलौता बेटा था देवेंद्र

पाली शहर के महाराणा प्रताप सर्किल स्थित सूर्य कॉलोनी निवासी देवेंद्र कुमार (39) के पिता आईदान पुलिस से रिटायर है। देवेंद्र पांच बहनों के इकलौते भाई थे। उनकी करीब 12 साल पहले शादी हुई थी।

पैदल घर लौटते समय हुआ हादसा

परिजनों की रिपोर्ट के अनुसार बुधवार शाम करीब 7:30 बजे देवेंद्र कुमार महाराणा प्रताप सर्किल से पैदल अपने घर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान औद्योगिक नगर थाना क्षेत्र में राजा बली मंदिर के पास एक बाइक सवार ने उन्हें टक्कर मार दी।

हादसे में देवेंद्र के सीने में गंभीर चोट आई। मौके पर मौजूद लोगों की मदद से उन्हें तत्काल उपचार के लिए बांगड़ हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना की जानकारी मिलते ही परिवार के सदस्य, रिश्तेदार, परिचित और समाज के लोग बड़ी संख्या में अस्पताल पहुंच गए।

पत्नी और परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

अचानक हुई इस घटना से परिवार गहरे सदमे में है। परिजनों के अनुसार देवेंद्र की पत्नी को अब भी विश्वास नहीं हो रहा कि उनके पति अब इस दुनिया में नहीं रहे। परिवार के इकलौते बेटे के निधन से घर में मातम पसरा हुआ है।

Previous Post

कोयलवाव ग्राम में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर सुगनीबाई के लिये बना वरदान

Next Post

रानी पुलिस थाने में मोहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक सम्पन्न

Next Post
रानी पुलिस थाने में मोहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक सम्पन्न

रानी पुलिस थाने में मोहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक सम्पन्न

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page