• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

रानी-पीपलेश्वर महादेव मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव सम्पन्न

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
June 17, 2026
in Local
0
रानी-पीपलेश्वर महादेव मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव सम्पन्न

PALI SIROHI ONLINE

रानी-पीपलेश्वर महादेव मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव सम्पन्न
नगराज वैष्णव
रानी मेन बाजार स्थित एसबीआई बैंक के बाहर स्थित पीपलेश्वर महादेव मंदिर के जीर्णोद्धार उपरांत प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ सम्पन्न हुआ।

कार्यक्रम में पंडित भँवरलाल श्रीरामाली के सान्निध्य में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान की प्रतिमाओं की विधि-विधान पूर्वक प्राण प्रतिष्ठा कराई गई।
महोत्सव के दौरान महाआरती एवं महाप्रसादी का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर धर्म लाभ प्राप्त किया।

मंदिर व्यवस्थापक बाबूलाल मालवीय ने बताया कि क्षेत्रवासियों एवं भक्तजनों के सहयोग से मंदिर के जीर्णोद्धार और प्राण प्रतिष्ठा का कार्य सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।
रात्रि में आई आंधी और बारिश के बाद मौसम सुहावना हो गया, जिससे सुबह आयोजित धार्मिक कार्यक्रमों में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

इस अवसर पर शिवलाल सोनी बेड़सा, धमेन्द्र जैन, ललित सोनी, हरीश सोनी बाड़मेरा, मोहन मुलेवा, धर्मेन्द्र गौसा, गोविन्द मालवीय, मंगलेश मालवीय , महावीर राठौड़ , राजेशकुमार गाँची , सुरेश कुमार गाँची , देवराज सुथार गायत्री आरो, जितू गुरा , भोमाराम प्रजापत , हेमसिह मेड़तिया, राजु वैष्णव रोवाड़ा ,महिला मंडल के सदस्यगण तथा प्रकाश (एलआईसी) सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में प्रसादी वितरण किया गया तथा सभी सहयोगियों एवं श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया गया।

Previous Post

आहोर-नंदी महाराज को बंधनमुक्त करने के लिए चिलचिलाती धूप के बीच खेतों में दो घंटे दौड़ी गौ रक्षा फोर्स की टीम

Next Post

जालोर- फंदे पर लटका मिला युवक का शवः बंद पड़ी थी फैक्ट्री, लोगों ने पुलिस को दी सूचना

Next Post
जालोर- फंदे पर लटका मिला युवक का शवः बंद पड़ी थी फैक्ट्री, लोगों ने पुलिस को दी सूचना

जालोर- फंदे पर लटका मिला युवक का शवः बंद पड़ी थी फैक्ट्री, लोगों ने पुलिस को दी सूचना

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page