• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

आहोर-नंदी महाराज को बंधनमुक्त करने के लिए चिलचिलाती धूप के बीच खेतों में दो घंटे दौड़ी गौ रक्षा फोर्स की टीम

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
June 17, 2026
in Local
0
आहोर-नंदी महाराज को बंधनमुक्त करने के लिए चिलचिलाती धूप के बीच खेतों में दो घंटे दौड़ी गौ रक्षा फोर्स की टीम

PALI SIROHI ONLINE

खीमाराम मेवाडा

नंदी महाराज को बंधनमुक्त करने के लिए चिलचिलाती धूप के बीच खेतों में दो घंटे दौड़ी गौ रक्षा फोर्स की टीम,घायल गौ वंश नंदी के गले में बंधीं रस्सी व लठ से बचाया,

तखतगढ़ गौ रक्षा फोर्स ने उपचार कर पशु ट्रोमा सेंटर किया रेफ़र, दो घंटे की रेस्क्यू के बाद पकड़ा, अध्यक्ष डैनी सैन के नेतृत्व में गौ रक्षा फोर्स की टीम लगातार कर रही बीमार गौवंश की सेवा:-

तखतगढ 17 जून (खीमाराम मेवाडा) आहोर उपखंड क्षेत्र के गांव केराल – भूती क्षेत्र के बीच खेतों में पिछले कई दिनों से घायल नंदी के गले में बंधी रस्सी एवं लकड़ी के लठ से बंधे नंदी महाराज घायल अवस्था में खेतों व ओरण, गोचर भूमि में धूम रहा था । वहीं नंदी के गले में बंधें रस्सी व लकड़ी से जकड़ा हुआ होने की सुचना गौ रक्षक सुरेश गर्ग  ने  तखतगढ़ गौ रक्षा फोर्स के डैनी सैंन को इसकी सुचना दी। गौ रक्षा फोर्स सेवा समिति तखतगढ़ की  टीम केराल पहुंची ।

चिलचिलाती धूप में गौ रक्षा फोर्स ने दो घंटे से अधिक समय तक खेतों व ओरण , गोचर क्षेत्र में घायल नंदी को ढूंढने का प्रयास किया। करीब दो घंटे से अधिक समय तक रेस्क्यू के बाद आखिर घायल नन्दी महाराज केराल गांव के पास विलायती बबूल के बीच मिला। जिसके बाद गौ रक्षा फोर्स सेवा समिति व रोडला गौ रक्षा फोर्स की टीम व स्थानीय ग्रामीणों की मदद से घायल नंदी महाराज का सुरक्षित रेस्क्यू किया गया। वहीं घायल गौ वंश नंदी महाराज के गले में बंधी रस्सी व लठ को गौ रक्षा टीम ने रस्सी को काटकर छुड़ाया और घायल नन्दी का प्राथमिक उपचार किया गया।

जिसके बाद डैनी सैन तखतगढ़ के नेतृत्व में घायल नंदी को इलाज के लिए ट्रोमा सेंटर हरजी के रवाना किया। जहां घायल नन्दी का इलाज किया जाएगा। इस मौके गौ रक्षक फोर्स तखतगढ़  के अध्यक्ष डैनी राठौर , सुरेश गर्ग, रेवत एलएसए, अनिल मीणा,भीखाराम रेड्डी, पटवारी पुष्पेन्द्र सिंह, सुरेश नाथ, निहाल सैन ,रूपसिंह केराल, रतनसिंह केराल,अजाराम मीणा, सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण व गौ रक्षक मौजूद रहे।

Previous Post

जहरीला पदार्थ खाने से विवाहिता की मौत, जहरीली दवा के सेवन से युवक ने भी तोड़ा दम

Next Post

रानी-पीपलेश्वर महादेव मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव सम्पन्न

Next Post
रानी-पीपलेश्वर महादेव मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव सम्पन्न

रानी-पीपलेश्वर महादेव मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव सम्पन्न

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page