PALI SIROHI ONLINE
नगराज वैष्णव
रानी बीएलओ परबतसिंह गोयल को एसआईआर में उत्कृष्ट कार्य करने पर प्रदान किया प्रशंसा प्रमाण पत्र
पाली, 21 नवम्बर। विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के दौरान रानी सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी सुश्री शिवा जोशी द्वारा शुक्रवार को बीएलओ परबतसिंह गोयल को एसआइआर में उत्कृष्ट कार्य करने पर सम्मानित किया गया।
मारवाड़ जंक्शन विधानसभा क्षेत्र के रानी ब्लॉक के बीएलओ परबतसिंह को प्रशंसा प्रमाण पत्र दिया गया। बीएलओ द्वारा असाधारण समर्पण, एसआईआर 2026 में उत्कृष्ट कार्य, समय पर ईएफ संग्रह एवं ऑनलाइन अपलोडिंग और उत्कृष्ट कार्य करने पर प्रदान किया गया। इस अवसर पर तरूण परिहार, संजीव रेहान आदि उपस्थित रहे।
