PALI SIROHI ONLINE
*उप राष्ट्रपति श्री सीपी राधाकृष्णन शनिवार को रणकपुर दौर पर रहेंगे*
पाली, 21 नवम्बर। उप राष्ट्रपति श्री सी.पी. राधाकृष्णन शनिवार को पाली रणकपुर एक दिवीसय दौरे पर रहेंगे।
निर्धारित कार्यक्रमानुसार उप राष्ट्रपति श्री सी.पी. राधाकृष्णन शनिवार को प्रातः 8.20 बजे दिल्ली एयरपोर्ट से रवाना होकर प्रातः 09.40 बजे जोधपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे तथा इसके पश्चात स्वागत व परिचय उपरांत वे सवेरे 9.40 बजे जोधपुर एयरपोर्ट से हैलीकॉप्टर से प्रस्थान कर सवेरे 10.20 बजे सादड़ी हैलीपेड पहुंचेगे। वे सवेरे 10.30 बजे सादड़ी हैलीपेड से रवाना होकर 10.40 बजे लाल बाग रणकपुर पहुंचेगे। वे अपराहं 12 बजे सादड़ी हैलीपेड से जोधपुर के लिए प्रस्थान कर जाएंगे।
