PALI SIROHI ONLINE
रानी प्रताप बाजार में पानी की लाइन लीकेज से व्यापारी परेशान
नगराज वैष्णव
रानी। कस्बे के प्रताप बाजार में शिव मेडिकोज व लक्ष्मी मोबाइल के पास पेयजल लाइन में लीकेज होने से लगातार पानी सड़क पर बह रहा है। इससे आसपास के दुकानदारों, व्यापारियों, ग्राहकों तथा वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय व्यापारियों का कहना है कि कई दिनों से पानी व्यर्थ बह रहा है, लेकिन अब तक लीकेज की स्थायी मरम्मत नहीं हो सकी है। सड़क पर पानी जमा होने से आवागमन भी प्रभावित हो रहा है और दुर्घटना की आशंका बनी हुई है।
व्यापारियों ने संबंधित विभाग के अधिकारियों से शीघ्र प्रभावी कार्रवाई कर पेयजल लाइन की लीकेज बंद कराने की मांग की है। साथ ही क्षेत्रीय विधायक केसाराम चौधरी से भी हस्तक्षेप कर समस्या का स्थायी समाधान कराने का आग्रह किया है, ताकि आमजन, दुकानदारों, ग्राहकों और वाहन चालकों को राहत मिल सके।

