PALI SIROHI ONLINE
रानी रेलवे स्टेशन पर पहली बार अमृत भारत कोच वाली ट्रेन का ठहराव
साबरमती–हरिद्वार स्पेशल अब अमृत भारत रैक के साथ चलेगी, यात्रियों को मिलेगी बेहतर सुविधा
रानी, नगराज वैष्णव
रानी रेलवे स्टेशन पर पहली बार अमृत भारत कोच (Amrit Bharat Rake) वाली ट्रेन का ठहराव होगा। रेलवे द्वारा संचालित साबरमती–हरिद्वार स्पेशल (ट्रेन संख्या 09425/09426) को अब अमृत भारत रैक के साथ चलाया जाएगा। यह नई रैक 6 जुलाई से सेवा में आएगी, जिससे यात्रियों को आधुनिक एवं बेहतर यात्रा सुविधाएं मिलेंगी।
भाजपामंडल अध्यक्ष हरीश गेहलोत द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, यह ट्रेन पहले से ही इसी मार्ग पर संचालित हो रही थी। अब केवल इसके पुराने कोचों के स्थान पर अमृत भारत रैक लगाई गई है। इसलिए इसे नई ट्रेन नहीं, बल्कि उन्नत कोचों के साथ संचालित की जा रही वही सेवा माना जाएगा।
इस ट्रेन का रानी रेलवे स्टेशन पर ठहराव रहेगा, जिससे क्षेत्र के यात्रियों को सीधे लाभ मिलेगा। अमृत भारत रैक में स्लीपर एवं जनरल श्रेणी के आधुनिक कोच, बेहतर बैठने एवं यात्रा की सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
यात्रियों ने रानी स्टेशन पर अमृत भारत कोच वाली ट्रेन के ठहराव का स्वागत करते हुए इसे रेलवे की सकारात्मक पहल बताया और कहा कि इससे क्षेत्र के यात्रियों को अधिक आरामदायक एवं सुरक्षित यात्रा का लाभ मिलेगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्रमोदी , रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव , सांसद पी पी चौधरी , भाजपा राजस्थान अध्यक्ष मदन राठौड़ , विधायक केसाराम चौधरी , रानी भाजपा शहर मंडल कार्य कारणी का धन्यवाद आगे ये ट्रैन रेगुलर होगी


