PALI SIROHI ONLINE
रानी पंचायत समिति सभागार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम का हुआ सीधा प्रसारण
विकास परियोजनाओं एवं युवाओं को सरकारी नियुक्तियों का किया गया शुभारंभ
नगराज वैष्णव
रानी। पंचायत समिति रानी सभागार में शनिवार को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के राजस्थान के दौरे के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम का एलईडी स्क्रीन के माध्यम से सीधा प्रसारण किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों एवं आमजन ने बड़ी संख्या में उपस्थित होकर प्रधानमंत्री का संबोधन सुना।
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने बालोतरा जिले के पचपदरा से देशभर के लिए 1 लाख 5 हजार करोड़ रुपये से अधिक लागत की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास, उद्घाटन एवं लोकार्पण किया। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री ने 79 हजार करोड़ रुपये से अधिक लागत की राजस्थान रिफाइनरी से संबंधित परियोजनाओं को राष्ट्र को समर्पित किया। साथ ही 13 हजार करोड़ रुपये से अधिक लागत की जयपुर मेट्रो फेज-2 परियोजना का भी शुभारंभ किया।
इसके अलावा प्रधानमंत्री ने 50 हजार से अधिक युवाओं को विभिन्न विभागों में सरकारी नौकरी के नियुक्ति पत्र भी वितरित किए। कार्यक्रम में यमुना जल परियोजना सहित राज्य की कई महत्वपूर्ण विकास योजनाओं की जानकारी भी दी गई।
रानी पंचायत समिति सभागार में लाइव प्रसारण के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई थीं। उपस्थित लोगों ने प्रधानमंत्री के संबोधन को ध्यानपूर्वक सुना तथा विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त की। कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित वातावरण में सम्पन्न हुआ। भाजपा शहर अध्यक्ष हरीश गेहलोत , विजोवा मंडल अध्यक्ष उत्तमसिह राजपुरोहित , विकास अधिकारी नारायणसिंह राजपुरोहित , तहसीलदार मोहनलाल राठौड, सीबीओ आफीस से ताज मोहम्हद, शंकर सिंह, सवाराम मेगवाल , मोहनलाल सोलंकी, राधवप्रसाद पाण्डे, मनीष बंजारा एडवोकेट , ललीत दवे एडवोकेट


