• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

बाली उपखण्ड सभी गाव ढाणियों में मौसमी बीमारियों की रोकथाम को लेकर एंटी लार्वा गतिविधियां सुरू

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
July 4, 2026
in Local
0
बाली उपखण्ड सभी गाव ढाणियों में मौसमी बीमारियों की रोकथाम को लेकर एंटी लार्वा गतिविधियां सुरू

PALI SIROHI ONLINE

पाली जिले के बाली उपखण्ड के चामुंडेरी नाना सहित सभी गाव ढाणियों में बाली विधायक पुष्पेंद्र सिंह राणावतं व जिला कलेक्टर डॉ रविन्द्र गोस्वामी, जिला मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ विकास मारवाल व बाली ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी डॉ हितेन्द्र वागोरिया के नेतृत्व में मौसमी बीमारियों की रोकथाम को लेकर एंटी लार्वा गतिविधियां सुरू की गई।

ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी डॉ हितेन्द्र वागोरिया ने बताया की मच्छरों से फैलने वाली बीमारिया जैसे डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया को रोकने के लिए निवारक कार्रवाई की जा रही हैं। इसके तहत मच्छरों को बनने से रोकने के लिए जलभराव वाले स्थानों पर दवाई डालकर लार्वा अवस्था में ही पानी में नष्ट कर दिया जाता है।

स्वास्थ्य विभाग की टीमों द्वारा बारिश या मानसून के मौसम को देकते हुए इन गतिविधियों को सघन रूप से चलाया जा रहा है ताकि क्षेत्र में मौषमी बीमारी ना पनपे।

इसके तहत जल स्रोतों की पहचान कर मच्छरों विशेषकर एडीज के पनपने की मुख्य जगह रुका हुआ पानी, कूलर, टंकियों, गमलों और नालियों में  में लार्वा को मारने के लिए ‘टेमीफोस’ जैसे रासायनिक कीटनाशक या जैविक दवाओं का उपयोग किया जा रहा है।

ब्लॉक हेल्थ सुपरवाइजर प्रेम् प्रकाश ने बताया कि टीमो द्वारा ग्रामीण क्षेत्र में लोगो को जागरूकता के तहत सप्ताह में कम से कम एक बार कूलर का पानी पूरी तरह खाली करके उसे सुखाएं।घर के अंदर या बाहर रखे पुराने टायरों, डिब्बों या गमलों में पानी जमा न होने दें।पानी की टंकियों और हौदियों को हमेशा ढक्कन लगाकर रखें।एंटी-लार्वा अभियान और इससे जुड़ी गतिविधियों को ग्रामीणों को जानकारी दी गई।

Previous Post

रानी पंचायत समिति सभागार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम का हुआ सीधा प्रसारण

Next Post

काछोली में पचपदरा रिफाइनरी के उद्घाटन का सीधा प्रसारण दिखाया गया

Next Post

काछोली में पचपदरा रिफाइनरी के उद्घाटन का सीधा प्रसारण दिखाया गया

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page