PALI SIROHI ONLINE
देशभक्ति गीतों से गूंजा रानी नगर पालिका परिसर
नगराज वैष्णव
रानी। ‘हर घर तिरंगा-2026’ कार्यक्रम के तहत गुरुवार शाम रानी नगर पालिका परिसर में तिरंगा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत शाम 8 बजे देशभक्ति संगीत के साथ हुई। देशभक्ति गीतों की प्रस्तुतियों से नगर पालिका परिसर राष्ट्रभक्ति के रंग में रंग गया।
कार्यक्रम में स्थानीय लोक कलाकारों ने देशभक्ति पर आधारित गीतों एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। कलाकारों की प्रस्तुतियों पर मौजूद लोगों ने उत्साहपूर्वक तालियां बजाकर उनका उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम के दौरान तिरंगे और देशभक्ति के जयघोष से माहौल गूंज उठा।
नगर पालिका द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आमजन में राष्ट्रभक्ति एवं तिरंगे के प्रति सम्मान की भावना को और मजबूत करना है। उपखण्ड अधिकारी शिवा जोशी , तहसीलदार आम्बा लाल बोसीया, विकास अधिकारी नारायण सिह राजपुरोहित , रानी थानेदार सिआई आनन्द सांखला रानी अधिशाषी अधिकारी मगराज चौधरी , रानी चैयरमेन भरत राठौड , रानी भाजपा मंडल अध्यक्ष हरीश गेहलोत , डालचंद चौहान , दिनेश जैन, अशोक परिहार , शंकर सिंह , बाबुलाल भाट सहित कार्यक्रम में स्थानीय नागरिकों सहित जनप्रतिनिधि एवं नगर पालिका के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।


