PALI SIROHI ONLINE
पातावा स्कूल को भामाशाहों की सौगात, स्वतंत्रता दिवस समारोह में होगा सम्मान
बाली उपखण्ड के पातावा स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में भामाशाहों के सहयोग से विद्यालय विकास को नई सौगात मिली है। विद्यालय प्रांगण में फतेहसिंह पुत्र स्व. वरदीसिंह राजपुरोहित द्वारा करीब 6.50 लाख रुपए की लागत से टीन शेड का निर्माण करवाया गया है।
वहीं मोहनसिंह पुत्र स्व. मघसिंह राजपुरोहित द्वारा करीब 6.50 लाख रुपए की लागत से एक कमरा मय बरामदा बनवाया गया है।
विद्यालय के विकास में उल्लेखनीय योगदान के लिए दोनों भामाशाहों को बाली उपखंड स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में सम्मानित किया जाएगा। विद्यालय परिवार एवं ग्रामीणों ने दोनों भामाशाहों के इस सराहनीय सहयोग पर आभार व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

