PALI SIROHI ONLINE
नगराज वैष्णव रानी
दिन दहाडे बाजार मे चाय के दुकानदार के साथ मारपीट करने वाले आरोपीगणो को किया गिरफतार पुलिस थाना रानी द्वारा प्रताप बाजार में दिन दहाडे बीच बाजार में चाय के दुकानदार के साथ की मारपीट ।- घटना का विडीयो सोशल मिडिया पर हुआ वायरल ।रानी पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए घटना में शरीक आरोपियों को तुरन्त किया गिरफतार ।
पाली-जिला पुलिस अधीक्षक मोनिका सेन आई.पी.एस. के निर्देशन में चैनसिंह महेचा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बाली जिला पाली व पारसराम चौधरी उप अधीक्षक वृत बाली के निकटतम सुपरविजन में थानाधिकारी आनन्द कुमार नि.पु. के नेतृत्व में दिनांक 23.06.2026 को समय करीब 7.30 एएम पर प्रताप बाजार बीच बाजार चुंगीनाका पर चाय के दुकानदार के साथ तीन बदमाश व्यक्तियों द्वारा मारपीट की घटना की जानकारी मिलने पर व उक्त घटना का विडियों वायरल होने से घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस थाना रानी की टीमों द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए विडीयों में मारपीट करने वाले बदमाशों की पहचान कर कड़ी मेहनत एंव कर्तव्यनिष्ठा से कार्य करते हुए मुखबीर तंत्र, आसुचना संकलन, तकनीकी सहयोग से घटना के करीब 05 घण्टे बाद तीन में से दो बदमाशों का पीछा कर दस्तयाब किया गया तथा परिवादी द्वारा पेश रिपोर्ट पर प्रकरण संख्या 158 दिनांक 23.06. 2026 धारा 333,115(2),119(2), 352.324(4),324 (5).3 (5) बीएनएस में दर्ज कर मुलजिम रमेश कुमार व लव्यंश उर्फ लवली को गिरफतार कर बाद अनुसंधान जेसी करवाया गया। एवं शेष मुलजिम की तलाश जारी है।
गठित टीम :-
- आनन्द कुमार निपु थानाधिकारी पुलिस थाना रानी 2. ओटाराम सउनि थाना रानी जिला पाली।
- रमेश कुमार सउनि थाना रानी जिला पाली।
- राजेश कुमार मुआ 1297 थाना रानी जिला पाली।
- अजीतपाल कानि 1466 थाना रानी जिला पाली।
- हंसाराम कानि 51 थाना रानी जिला पाली।
- अनिलसिंह कानि 1093 थाना रानी जिला पाली।.
गिरफ्तार गुलजिम का नाम पता एवं दर्ज प्रकरण :-
अभियुक्तगण का पुर्व आपराधिक
1.रमेश कुमार गोदपुत्र चतराराम उम्र 24 साल निवासी चुंगीनाका प्रताप बाजार रानी थाना रानी
- लव्यंश उर्फ लवली पुत्र कमल किशोर उम्र 23 साल निवासी आदर्शकॉलोनी गोरी शंकर मैन बाजार रानी थाना रानी।


