• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

खरोकडा में मनाई महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर मनाई जयंती

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
May 9, 2026
in Local
0
खरोकडा में मनाई महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर मनाई जयंती

PALI SIROHI ONLINE

खरोकडा में मनाई महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर मनाई जयंती
नगराज वैष्णव

रानी /खरोकडा/ खरोकडा में शनिवार को महाराणा प्रताप जयंती पर क्षत्रिय समाज द्वारा भव्य आयोजन किया गया।खरोकडा के महाराणा प्रताप चौक पर सुबह से ही बड़ी संख्या में लोग एकत्र हुए। चौक पर लगी महाराणा प्रताप की विशाल प्रतिमा को फूलों से सजाया गया और सैकड़ों लोगों ने माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
कार्यक्रम में क्षत्रिय समाज के पदाधिकारी, समाजसेवी, युवा और बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुईं। इस दौरान “महाराणा प्रताप अमर रहें” और “भारत माता की जय” के नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा।वक्ताओं ने महाराणा प्रताप के साहस, त्याग और देशभक्ति को याद किया। उन्होंने कहा कि महाराणा प्रताप ने विपरीत परिस्थितियों में भी आत्मसम्मान से समझौता नहीं किया और मातृभूमि की रक्षा के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। उनका जीवन आज भी युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है समाज के लोगों ने महाराणा प्रताप को केवल एक योद्धा नहीं, बल्कि राष्ट्र गौरव और स्वाभिमान का प्रतीक बताया।कार्यक्रम में शामिल लोगों ने एक-दूसरे को महाराणा प्रताप जयंती की शुभकामनाएं दीं और समाज में एकता बनाए रखने का संदेश दिया। आयोजन के अंत में सभी ने महाराणा प्रताप के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में ये रहें मौजूद

महाराणा प्रताप जयंती कार्यक्रम में रतन सिंह, हड़मत सिंह,नरपत सिंह,विशन सिंह राजपुरोहित, भेरू सिंह परिहार प्रहलाद सिंह, महिपाल सिंह, कुंदन सिंह, घीसा राम प्रजापत आजाद सिंह मौजूद रहे।

Previous Post

तखतगढ-प्रधानमंत्री मातृत्व दिवस पर 50 गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच, 20 को निःशुल्क सोनोग्राफी के लिए भेजा

Next Post

सांडेराव में महाराणा प्रताप की जयंती उत्साहपूर्वक मनाई गई

Next Post
सांडेराव में महाराणा प्रताप की जयंती उत्साहपूर्वक मनाई गई

सांडेराव में महाराणा प्रताप की जयंती उत्साहपूर्वक मनाई गई

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page