• May 12, 2026

रानी-खीमेल मार्ग पर अज्ञात व्यक्ति का शव मिला, मृतक की छाती पर P का टैटू बना हुआ, पुलीस शिनाख्त में लगी

PALI SIROHI ONLINE

रानी-खीमेल मार्ग पर आधी रात अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी
नगराज वैष्णव

रानी/खीमेल मार्ग पर सोमवार आधी रात को एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार शव रानी चेयरमैन के घर से थोड़ा आगे सड़क किनारे पड़ा मिला। प्रथम दृष्टया एक तरफ से देखने पर मामला किसी वाहन की टक्कर से जुड़ा प्रतीत हो रहा है।

सूचना मिलने पर रानी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर रानी की सरकारी मोर्चरी में रखवाया गया। समाजसेवी डालचंद चौहान द्वारा शव को सुरक्षित रखने के लिए फ्रीजर की व्यवस्था की गई।

पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है तथा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। जांच में रानी थाना के एएसआई ओटाराम मेघवाल एवं मांगीलाल जुटे हुए हैं। पुलिस ने शव की पहचान के प्रयास शुरू कर दिए हैं और शव को तीन दिन तक मोर्चरी में रखा जाएगा।

पुलिस के अनुसार मृतक की जेब से 30 रुपये तथा नमकीन का पैकेट मिला है। वहीं मृतक की छाती पर “P” अक्षर का टैटू बना हुआ है, जिसके आधार पर भी पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।

You cannot copy content of this page