• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

मोदरान-भीमपुरा मार्ग पर नशेड़ियों का उत्पातः राहगीरों से मारपीट, वाहनों पर पथराव; मजदूरों के साथ की मारपीट

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
May 12, 2026
in Local
0
मोदरान-भीमपुरा मार्ग पर नशेड़ियों का उत्पातः राहगीरों से मारपीट, वाहनों पर पथराव; मजदूरों के साथ की मारपीट

PALI SIROHI ONLINE

मोदरान-भीमपुरा मार्ग पर नशेड़ियों का उत्पातः राहगीरों से मारपीट, वाहनों पर पथराव; मजदूरों के साथ की मारपीट

मोदरान, जालोर-मोदरान से भीमपुरा-बोरटा को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग इन दिनों राहगीरों के लिए असुरक्षित हो गया है। भीमपुरा रेलवे स्टेशन के पास स्थित शराब की दुकान देर रात तक असामाजिक तत्वों का जमावड़ा बनी रहती है, जिससे वाहन चालकों और मजदूरों में भय का माहौल है। शराब के नशे में धुत ये तत्व राहगीरों से अभद्रता, मारपीट और वाहनों पर पथराव जैसी घटनाओं को अंजाम दे रहे हैंऐसी ही एक घटना सोमवार रात करीब 8:30 बजे हुई, जब नरपुरा से काम कर लौट रहे मजदूरों के साथ भीमपुरा स्टेशन के पास बेरहमी से मारपीट की गई। पीड़ित जाहिर अंसारी और इमरान अचारी ने बताया कि वे बोरटा जा रहे थे।

शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो की मारपीट

उन्होंने बताया कि शराब की दुकान से कुछ ही दूरी पर तीन युवकों ने उनका रास्ता रोका और शराब के लिए रुपयों की मांग की। पैसे देने से मना करने पर युवकों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। जाहिर अंसारी के अनुसार, हमलावर उन्हें जान से मारने पर उतारू थे, लेकिन वे किसी तरह अपनी जान बचाकर वहां से भागे। उनके शरीर पर चोटों के गहरे निशान हैं।

यह मार्ग सीधा भीनमाल को जोड़ता है, जिससे यहां वाहनों की आवाजाही अधिक रहती है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि शाम ढलते ही यहां नशेड़ियों का जमावड़ा लग जाता है और अब तक कई वाहनों के शीशे तोड़े जा चुके हैं। स्थिति यह है कि रात 8 बजे के बाद वाहन चालक इस रास्ते से गुजरने में कतराते हैं।

जाहिर अंसारी ने बताया कि घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। पुलिस ने पहले तो आने का आश्वासन दिया, लेकिन बाद में “सुबह देखेंगे” कहकर कार्रवाई से पल्ला झाड़ लिया।स्थानीय ग्रामीणों और मजदूरों ने प्रशासन से मांग की है कि भीमपुरा स्टेशन स्थित शराब दुकान के आसपास पुलिस गश्त बढ़ाई जाए। साथ ही, निर्धारित समय के बाद शराब की बिक्री पर कड़ाई से रोक लगाई जाए और मजदूरों के साथ मारपीट करने वाले आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

Previous Post

रानी-खीमेल मार्ग पर अज्ञात व्यक्ति का शव मिला, मृतक की छाती पर P का टैटू बना हुआ, पुलीस शिनाख्त में लगी

Next Post

मंडोर एक्सप्रेस में 31 मई तक एक्स्ट्रा AC कोच बढ़ाएः पुरी-जोधपुर सुपरफास्ट की एक ट्रिप रद्द, जानें रेलवे का नया शेड्यूल

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page