PALI SIROHI ONLINE
रानी में जर्जर मकान ध्वस्त, सुरक्षा व्यवस्था के बीच नगर पालिका की कार्रवाई
नगराज वैष्णव
रानी। नगर पालिका रानी द्वारा वार्ड संख्या 12 स्थित शनि मंदिर गली में जर्जर एवं खतरनाक भवन को जेसीबी की सहायता से ध्वस्त करने की कार्रवाई की गई। यह भवन उमेश कुमार पुत्र रमेश कुमार मांडोत जैन का बताया गया है। उक्त वार्ड प्रतिपक्ष नेता इलीयाश चढ़वा का वार्ड है।
नगर पालिका की इस कार्रवाई के दौरान अधिशासी अधिकारी (ईओ) मगराज चौधरी के निर्देशन में गौपालसिंह, जितेन्द्र घारु, किशनलाल भाट सहित नगर पालिका के कर्मचारी उपस्थित रहे। जेसीबी मशीन की सहायता से भवन को सुरक्षित तरीके से हटाया जा रहा है।
कार्रवाई के दौरान कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए कार्यवाहक मजिस्ट्रेट प्रतिनिधि, राजस्व विभाग के आरआई एवं पटवारी भी मौके पर मौजूद रहे। वहीं रानी पुलिस थाने से एएसआई मांगीलाल विश्नोई के नेतृत्व में पुलिस जाब्ता तैनात रहा, जिससे पूरी कार्रवाई शांतिपूर्वक संपन्न हुई। दर्शक रहे मौजूद


