PALI SIROHI ONLINE
गोयल आईएफडब्ल्यूजे के जिला सचिव नियुक्ति
गोयल पिछले 13 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और पत्रकारों की समस्याओं को लेकर हमेशा आगे रहे हैं
नगराज वैष्णव
रानी /जवाली/खौड़।
इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (आईएफडब्ल्यूजे) के प्रदेश नेतृत्व ने पाली जिला
कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए पत्रकार अरविंद गोयल (जीतु खौड) को जिला सचिव पद पर नियुक्त किया है। नियुक्ति पत्र प्रदेश अध्यक्ष उपेन्द्रसिंह राठौड़ के निर्देश पर जिला अध्यक्ष अरूण जोशी ने उन्हें सौंपा। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष अरूण जोशी ने कहा कि अरविंद गोयल पिछले 13 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और पत्रकारों की समस्याओं को लेकर हमेशा मुखर रहे हैं।
उनके अनुभव से जिले में संगठन और मजबूती मिलेगी।इस नियुक्ति के बाद गोयल ने कहा कि संगठन ने जो जिम्मेदारी दी है उसे पूरी निष्ठा से निभाऊंगा। जिले के सभी पत्रकार साथियों के मान-सम्मान और हितों के लिए काम करूंगा। प्रेस की स्वतंत्रता और पत्रकार सुरक्षा कानून के लिए आवाज उठाते रहने का हर संभव प्रयास करने की कोशिश करूंगा। इस मौके पर उपखंड अध्यक्ष हितेश गुप्ता,हिमाशु पलोड, पत्रकार अशोकसिंह राजपुरोहित खरोकडा,ओपाराम मेघवाल खौड़, नगराज वैष्णव, अजय जैन जवाली, चैनाराम जीनगर समाजसेवी व जनप्रतिनिधि समेत प्रबुद्धजनों ने बधाई व शुभकामनाएं दी।

