• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

रानी में जनगणना 2027 की तैयारियां तेज, प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
May 1, 2026
in Local
0
रानी में जनगणना 2027 की तैयारियां तेज, प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

PALI SIROHI ONLINE

रानी में जनगणना 2027 की तैयारियां तेज, प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
नगराज वैष्णव

रानी | 01 मई। नगर पालिका रानी में भारत की जनगणना 2027 को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। नगर जनगणना अधिकारी एवं सहायक अभियंता श्री कृष्ण मुरारी शर्मा ने बताया कि जनगणना के प्रथम चरण में मकान सूचीकरण एवं गणना का कार्य राज्य सरकार द्वारा निर्धारित अवधि में किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि स्वगणना का कार्य 01 मई 2026 से 15 मई 2026 तक किया जाएगा, जबकि 16 मई 2026 से 14 जून 2026 तक फील्ड कार्य संपन्न होगा। इस दौरान नागरिकों को ऑनलाइन माध्यम से स्वयं अपनी जानकारी दर्ज करने की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है।

श्री शर्मा ने रानी नगरवासियों से अपील की कि जनगणना एक राष्ट्रीय कार्यक्रम है, जिसमें सभी की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है। उन्होंने कहा कि स्वगणना प्रक्रिया पूरी तरह डिजिटल, सरल एवं त्वरित है, इसलिए अधिक से अधिक लोग इसका उपयोग कर जनगणना कार्य को सफल बनाने में सहयोग करें।
इसी क्रम में 16 मई से शुरू होने वाले फील्ड कार्य के लिए नियुक्त सुपरवाइजर एवं प्रगणकों का प्रशिक्षण कार्यक्रम 01 मई 2026 को नगर पालिका सभागार में आयोजित किया गया। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम का द्वितीय दिवस था, जिसका उद्देश्य जनगणना कार्य को पारदर्शी एवं प्रभावी ढंग से पूरा करना है।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में फील्ड ट्रेनर नरेंद्र कुमार, उप प्राचार्य रा.उ.मा.वि. सादड़ी, सुनील कुमार यादव (व्याख्याता, रा.उ.मा.वि. वरकाणा), अतिरिक्त चार्ज अधिकारी धनाराम चौधरी सहित जनगणना कार्य हेतु नियुक्त सुपरवाइजर एवं प्रगणक उपस्थित रहे।

Previous Post

सरुपगंज-दो बाइक की भिड़ंत चार घायल, दो गंभीर हालत में सिरोही ट्रॉमा सेंटर रेफर

Next Post

सांसद रौत ने माउंट आबू में आदिवासियों की समस्याएं सुनीं: कहा- भाजपा और कांग्रेस ने वोट बैंक के रूप में किया इस्तेमाल

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page