• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

सांसद रौत ने माउंट आबू में आदिवासियों की समस्याएं सुनीं: कहा- भाजपा और कांग्रेस ने वोट बैंक के रूप में किया इस्तेमाल

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
May 1, 2026
in Local
0
सांसद रौत ने माउंट आबू में आदिवासियों की समस्याएं सुनीं: कहा- भाजपा और कांग्रेस ने वोट बैंक के रूप में किया इस्तेमाल

PALI SIROHI ONLINE

माउंट आबू-भारतीय आदिवासी पार्टी (BAP) के सांसद राजकुमार रौत शुक्रवार को पीपल पूर्णिमा के अवसर पर माउंट आबू पहुंचे। उन्होंने आदिवासी समाज के लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को जाना।माउंट आबू पहुंचने पर सांसद रौत ने स्थानीय आदिवासी समुदाय के लोगों से बातचीत की। उन्होंने उनकी शिकायतें सुनीं और आश्वासन दिया कि इन मुद्दों को संसद और उच्च अधिकारियों के समक्ष उठाया जाएगा।

उन्होंने 13 मार्च को हुए अजय और अज्जू हत्याकांड के पीड़ितों के परिजनों से भी मुलाकात की और उन्हें सांत्वना देते हुए उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया।इसके बाद सांसद नक्की झील पहुंचे, जहां उन्होंने बड़ी संख्या में एकत्रित आदिवासी समाज के लोगों से संवाद किया। उन्होंने उनसे अपने क्षेत्रों और माउंट आबू आने पर पेश आने वाली कठिनाइयों के बारे में जानकारी ली। नक्की झील में नौका विहार के दौरान उन्होंने दैनिक भास्कर से विशेष बातचीत की।

सांसद रौत ने कहा कि भारतीय आदिवासी पार्टी का गठन इसलिए हुआ है, क्योंकि भाजपा और कांग्रेस दोनों ने आदिवासी समाज के विकास को कभी प्राथमिकता नहीं दी। उन्होंने जोर देकर कहा कि वे आज भी हाशिए पर जी रहे हैं। इस समाज की आवाज बनकर उभरे हैं।

सांसद नियमित रूप से संसद में चित्तौड़गढ़, बांसवाड़ा, डूंगरपुर, सिरोही और अन्य आदिवासी बहुल क्षेत्रों की समस्याओं को उठाते रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि दोनों प्रमुख पार्टियों ने आदिवासियों को केवल वोट बैंक के रूप में देखा है और उनके उत्थान के लिए कोई ठोस कार्य नहीं किए हैं।

Previous Post

रानी में जनगणना 2027 की तैयारियां तेज, प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

Next Post

बीजापुर के कुंडाल में हर गंगा हिंगलाज माताजी का मेला आयोजित, अरावली की सुरम्य वादियों में स्तिथ है यह मंदिर

Next Post

बीजापुर के कुंडाल में हर गंगा हिंगलाज माताजी का मेला आयोजित, अरावली की सुरम्य वादियों में स्तिथ है यह मंदिर

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page