• May 9, 2026

रानी-गो भक्त भीमजी चौधरी का 38वां जन्मदिन सेवा कार्यों के साथ मनाया

PALI SIROHI ONLINE

गो भक्त भीमजी चौधरी का 38वां जन्मदिन सेवा कार्यों के साथ मनाया

नगराज वैष्णव
रानी। गो भक्त भीमजी चौधरी चाणोद का 38वां जन्मदिन रानी स्थित बाबा रामदेव होटल में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष GRCF शैतान सिंह राजपुरोहित के सानिध्य में श्रद्धा एवं सेवा भाव के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में अनेक गो भक्त उपस्थित रहे।
इस अवसर पर भीमजी चौधरी ने गौशालाओं में गो माता को गुड़ एवं हरा चारा खिलाकर समाज को गौ सेवा का संदेश दिया। साथ ही गो माता को राष्ट्र माता का दर्जा दिलाने हेतु संकल्प भी लिया गया।
कार्यक्रम में अशोक परिहार रानी, मुलेंद्र सिंह (मूलसा) बाबा रामदेव होटल, मोहन दास वैष्णव, जयेश खारवाल, हितेश भाटी, विजय खारवाल, भरत, राजेश, हेमाराम, अमृत, दिनेश एवं तेजाराम सहित अनेक गो भक्त मौजूद रहे।

You cannot copy content of this page