पाली-हादसे में युवक का पैर टूट, दिखने लगी टूटी हड्डी:अंधेरे में बाइक ट्रेक्टर ट्रॉली से टकराई, दो सगे भाई घायल
PALI SIROHI ONLINE
पाली-पाली में शुक्रवार देर शाम को एक बाइक ट्रेक्टर ट्रॉली से टकरा गई। हादसे में दो सगे भाई घायल हो गए। एक का तो पैर बुरी तरह टूट गया। उसके पैर की टूटी हड्डी तक दिखने लग गई। दोनों का पाली के बांगड़ हॉस्पिटल में उपचार किया गया।
पाली जिले के शिवपुरा थाना क्षेत्र में जाडन से सरदारसमंद की तरफ जाने वाले रोड पर शुक्रवार देर शाम को टोल नांके के निकट एक बाइक ट्रेक्टर से टकरा गई। इस हादसे में सूरायता (पाली) निवासी 19 साल का हरीश पुत्र देवाराम और उसका 13 साल का छोटा भाई पवन घायल हो यगा। हरीश के पैर में गंभीर चोट आई। घुटने से नीचे उसका एक पैर टूट गया। जिससे टूटी हड्डी तक देखने लग गई। दोनों को एम्बुलेंस से इलाज के लिए पाली के बांगड़ हॉस्पिटल लाया गया। जहां दोनों का उपचार किया गया। हादसे की जानकारी मिलने पर उनके परिजन भी बांगड़ हॉस्पिटल पहुंचे। दोनों बाइक लेकर पाली में अपने दोस्त से मिलने आए थे। जो वापस गांव जाते समय हादसे का शिकार हो गए।
