PALI SIROHI ONLINE
नगराज वैष्णव
गो सम्मान आह्वान अभियान के दूसरे चरण में रानी से दो बसों में रवाना हुए गोभक्त
रानी | गो सम्मान आह्वान अभियान के दूसरे चरण के तहत सोमवार, 27 अप्रैल 2026 को रानी तहसील से दो बसों में सवार होकर बड़ी संख्या में गोभक्त पाली जिला मुख्यालय पहुंचे। वहां गोहत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने एवं गौमाता को उचित सम्मान दिलाने की मांग को लेकर अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान जिला मुख्यालय पर प्रार्थना-पत्र के साथ लाखों हस्ताक्षरों का संकलन कर जिला कलेक्टर के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में पूरे भारत में गोहत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने तथा गौमाता को उचित सम्मान प्रदान करने की मांग की गई।
इस अवसर पर रानी तहसील से पहुंचे गोभक्तों ने अभियान में उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए गौ संरक्षण और संवर्धन के समर्थन में अपनी सहभागिता दर्ज कराई। गौ सेवक शैतानसिंह वरकाना ने बताया !

