PALI SIROHI ONLINE
रानी नगर पालिका ने शुरू किया फॉगिंग अभियान, मच्छरों से राहत दिलाने की पहल
नगराज वैष्णव
रानी। नगर पालिका रानी द्वारा नगरवासियों को मच्छरों के प्रकोप एवं मलेरिया जैसी मौसमी बीमारियों से राहत दिलाने के उद्देश्य से फॉगिंग अभियान चलाया गया। अधिशासी अधिकारी (ईओ) मगाराम चौधरी के निर्देशानुसार नगर के विभिन्न क्षेत्रों में फॉगिंग मशीन के माध्यम से धुआँ कर मच्छरों के नियंत्रण का कार्य किया गया।
इस अभियान के दौरान एएसआई तेजकरण एवं सफाई कर्मचारी शिवा ने फॉगिंग मशीन से नगर के प्रमुख मार्गों, मोहल्लों एवं सार्वजनिक स्थानों पर दवा का छिड़काव किया। नगर पालिका प्रशासन ने बताया कि बारिश के मौसम में मच्छरों की संख्या बढ़ने के कारण यह अभियान लगातार जारी रहेगा, ताकि नागरिकों को मलेरिया, डेंगू एवं अन्य मच्छरजनित बीमारियों से बचाया जा सके।
नगर पालिका ने आमजन से भी अपील की है कि वे अपने घरों एवं आसपास पानी का जमाव न होने दें तथा स्वच्छता बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें।


