• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

डंपर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत: दो घायल झाडोली तिराहे पर हुआ हादसा

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
August 6, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

डंपर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत: दो घायल झाडोली तिराहे पर हुआ हादसा

सिरोही-पिंडवाड़ा थाना क्षेत्र के झाडोली तिराहे पर एक तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। इस हादसे में दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिनका उदयपुर में इलाज जारी है। घायलों में से एक की हालत चिंताजनक बताई जा रही है।

पुलिस के अनुसार यह दुर्घटना झाडोली तिराहे पर हुई। डंपर की चपेट में आने से बाइक सवार बन्ना राम (25), हंसा रामपुत्र सीताराम (24) और जगा राम (25) पुत्र हाडा राम गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची।

एंबुलेंस कर्मियों ने घायलों को प्राथमिक उपचार दिया और उन्हें सिरोही सरकारी अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने तीनों की गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें उदयपुर रेफर कर दिया। इसके बाद 108 एंबुलेंस उन्हें उदयपुर लेकर रवाना हुई।

उदयपुर में इलाज के दौरान पालसा, देवला, जिला उदयपुर निवासी जगा राम की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पिंडवाड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस ने मृतक के शव को अशोक अस्पताल की मॉर्च्यूरी में रखवाया है और परिजनों को सूचित किया। परिजनों के पहुंचने के बाद पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

Previous Post

रानी नगर पालिका ने शुरू किया फॉगिंग अभियान, मच्छरों से राहत दिलाने की पहल

Next Post

सिरोही में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल खत्म:पूर्व विधायक लोढ़ा के हस्तक्षेप के बाद सोमवार तक भुगतान का आश्वासन

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page