PALI SIROHI ONLINE
नगराज वैष्णव
पाली-जिला पुलिस अधीक्षक महोदया मोनिका सेन IPS जिला पाली के निर्देशानुसार जिला पाली में अवैध मादक पदार्थ की तस्करी, परिवहन व खरीद व बेचाण की रोकथाम व पाली को नशा मुक्त व अपराध मुक्त करने हेतु जिला में चलाये जा रहे अभियान के तहत किशोरसिंह चौहान आरपीएस अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बाली जिला पाली व रतनाराम देवासी आरपीएस वृताधिकारी बाली के निकटतम सुपरविजन में आनन्द कुमार निपु थानाधिकारी पुलिस थाना रानी के नेतृत्व में अवैध मादक प्रदार्थों के विरूद्ध कार्यवाही हेतु एक विशेष टीम का गठन किया गया।
पुलिस टीमः –
1.आनन्द कुमार नि.पु. थानाधिकारी पुलिस थाना रानी जिला पाली।
2. परविन्दरसिंह सउनि चौकी नाडोल पुलिस थाना रानी जिला पाली (विशेष भूमिका)।
3.मुलाराम मु.आ. 781 पुलिस थाना रानी जिला पाली।
4. रमेशचन्द्र सउनि चौकी सोमेसर पुलिस थाना रानी जिला पाली (विशेष भूमिका)।
5. प्रकाश कानि 888 चौकी नाडोल थाना रानी जिला पाली।
6. बहादुरसिंह कानि 185 चौकी सोमेसर थाना रानी जिला पाली।
7. पुखराज कानि 1496 चौकी सोमेसर थाना रानी जिला पाली।
8. सुन्दरलाल कानि 1403 पुलिस थाना रानी जिला पाली ।
9.गणेशराम कानि 1618 चौकी नाडोल पुलिस थाना रानी जिला पाली ।
10. राजाराम मुआ 1278 ड्राईवर पुलिस थाना रानी जिला पाली।
घटना का सारांशः- आज दिनांक 22.08.2026 को वक्त 10.45 एएम पर मन थानाधिकारी आनन्द कुमार नि.पु. को परविन्द्रसिंह सउनि द्वारा जरिये टेलिफोन बताया कि एक स्वीफ्ट गाडी नम्बर एचआर 60 एम 5483 को मन सउनि मय जाब्ता द्वारा दौराने गस्त बस स्टेण्ड नाडोल पर रूकने का ईशारा किया तो स्वीफ्ट गाडी के चालक द्वारा गाडी को सोमेसर की तरफ भगाने लगा जिसका मन सउनि मय जाब्ता द्वारा पीछा कर चौकी सोमेसर प्रभारी रमेश चन्द्र सउनि को नाकाबंदी हेतू कहां जिस पर स्वीफ्ट चालक ने चौकी सोमेसर पर नाकाबंदी देखकर चौकी सोमेसर के आगे से गाडी को पुनः नाडोल की तरफ भगाकर डूठारिया गावं से होते हुये डूठारिया से इटन्दरा मेडतियान जाने वाले रास्ते पर स्वीफ्ट गाडी को रूकवाकर चालक को दस्तयाब किया है तो चालक ने अपना नाम महेशपुरी बताया है चालक को गाडी भगाने का कारण पुछा तो गाडी में अवैध मादक पदार्थ होना बताया है। जिसकी तलाशी ली जाये तो मादक पदार्थ बरामद होने की पूर्ण संभावना है। वगैरा सुचना पर मन थानाधिकारी मय जाप्ता द्वारा सरहद डुठारिया पहुँचकर स्वीफ्ट गाडी नम्बर एचआर 60 एम 5483 व एक जवान उम्र के दस्तयाब सुदा लडके को नाम पता पुछा तो अपना नाम महेश पुरी पुत्र बाबुपुरी उम्र 32 साल निवासी वैष्णव नगर माता का थान जोधपुर पुलिस थाना माता का थान जिला जोधपुर होना बताया। महेश पुरी द्वारा स्वीफ्ट गाडी मे अवैध मादक पदार्थ डोडा पोस्त भरा होना बताया है। जिससे स्वीफ्ट गाडी में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रतिबंधित सामग्रीं अवैध मादक पदार्थ डोडा पोस्त होने से एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानो अनुसार स्वीफ्ट गाडी की तलाश ली गई तो दो कटटों में कुल 45.350 किलोग्राम अवैध डोडा पोस्त भरा होना पाया गया। मुलजिम द्वारा बिना लाईसेंस या परमिट के अवैध डोडा पोस्त को अपने कब्जे में रखकर परिवहन करना जुर्म धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट का अपराध पाया जाने से प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया। है। एवं अवैध मादक पदार्थ डोडा पोस्त परिवहन में प्रयुक्त वाहन स्वीफ्ट नम्बर एचआर 60 एम 5483 को जब्त किया गया।
गिरफ्तार मुलजिम का नाम पता एवं दर्ज प्रकरण :-
1.महेश पुरी पुत्र बाबुपुरी उम्र 32 साल निवासी वैष्णव नगर माता का थान जोधपुर पुलिस थाना माता का थान जिला जोधपुर

