• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

रानी मेघवाल समाज रात्रिकालीन क्रिकेट महाकुंभ का हर्षोल्लास के साथ समापन, बालाजी क्लब खिंवाड़ा बना चैंपियन

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
May 21, 2026
in Local
0
रानी मेघवाल समाज रात्रिकालीन क्रिकेट महाकुंभ का हर्षोल्लास के साथ समापन, बालाजी क्लब खिंवाड़ा बना चैंपियन

PALI SIROHI ONLINE

रानी मेघवाल समाज रात्रिकालीन क्रिकेट महाकुंभ का हर्षोल्लास के साथ समापन, बालाजी क्लब खिंवाड़ा बना चैंपियन l*


फाइनल में जयपाल ब्रदर्स बिलावास को हराकर जीता खिताब, विजेता टीम को ₹51 हजार नकद व ट्रॉफी से किया सम्मानित



रानी ( जीवाराम बाघेला ) नगरपालिका के धर्मवीर मैदान में मेघवाल शिक्षण संस्थान रानी एवं श्री मारवाड़ मेघवाल सेवा संस्थान शाखा रानी (वरकाणा) के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित पांच दिवसीय मेघवाल समाज रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता महाकुंभ का समापन समारोह हर्षोल्लास एवं उत्साहपूर्ण  सम्पन्न हुआ। प्रतियोगिता के समापन अवसर पर बड़ी संख्या में समाज बंधु, खेल प्रेमी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

समापन समारोह के मुख्य अतिथि संगीता बेनीवाल (लोकसभा प्रत्याशी पाली), शिशुपाल सिंह निम्बाड़ा (कांग्रेस जिलाध्यक्ष पाली), जसाराम के राठौड़, मुन्नालाल मेन्सन अध्यक्ष ढालोप धुणी, सुनील बैरवा जिलाध्यक्ष एस.सी. प्रकोष्ठ, मौ. इलियास, जयसिंह, समाजसेवी कमल किशोर रायका, दाकुदेवी, भोमाराम जोगसन, वजाराम बावल, घनश्याम मेन्सन, दलाराम रांगी, प्रसिद्ध भजन गायक मनीष परिहार तखतगढ़, खिमाराम परमार, दीपाराम रांगी, रमेश सी. राणावत, मनाराम परमार, मांगीलाल रांगी, ओटाराम एएसआई रानी , टेपरराम सोलंकी पुलिस रानी, ललित भटनागर, लच्छाराम परिहार, केनाराम राठौड़, बुद्धाराम डांगी, श्यामलाल राठौड़,मोहनलाल विरायस, पिन्टू लोंगेशा एवं रमेश परिहार सहित कई गणमान्य अतिथि मौजूद रहे। समारोह की अध्यक्षता दीपाराम बागरेचा (अध्यक्ष श्री मारवाड़ मेघवाल सेवा संस्थान शाखा रानी ) ने की।

प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला बालाजी क्लब खिंवाड़ा एवं जयपाल ब्रदर्स बिलावास के बीच खेला गया। जयपाल ब्रदर्स बिलावास ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 10 ओवर में 9 विकेट खोकर 38 रन बनाए। जीतू दादावत ने 2 मेडिन ओवर फैक कर 4 विकेट लिए। जवाब में बालाजी क्लब खिंवाड़ा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मात्र 3.1 ओवर में 2 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम किया। वहीं पोलो वॉरियर्स नाडोल टीम तीसरे स्थान पर रही।

समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि संगीता बेनीवाल ने कहा कि खेल को सदैव खेल भावना से खेलना चाहिए। उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ खेल भी युवाओं के मानसिक एवं शारीरिक विकास के लिए अत्यंत आवश्यक हैं।

प्रतियोगिता में विजेता टीम बालाजी क्लब खिंवाड़ा को आयोजन समिति एवं अतिथियों द्वारा ट्रॉफी के साथ ₹51 हजार की नकद राशि प्रदान कर सम्मानित किया गया। उपविजेता जयपाल ब्रदर्स बिलावास को ट्रॉफी एवं ₹21 हजार नकद पुरस्कार दिया गया। वहीं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली पोलो वॉरियर्स नाडोल टीम को ट्रॉफी एवं ₹11 हजार की नकद राशि देकर सम्मानित किया गया।

मैन ऑफ द मैच एवं मैन ऑफ द सीरीज का खिताब जीतू दादावत उंदरा ने अपने नाम किया, भूपेंद्र जयपाल ने 227 रन बनाकर ने बेस्ट बल्लेबाज रहे। जबकि बेस्ट फील्डर का पुरस्कार महेश कटारिया निम्बाड़ा को प्रदान किया गया। दोनों खिलाड़ियों को ट्रॉफी एवं नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। सम्पूर्ण प्रतियोगिता में कॉमेंट्री आसिफ बलारा सीकर ने की। वही निर्णायक की भूमिका महिपाल सिंह व श्रवण पंवार निभाई ।

समारोह के दौरान भामाशाहों एवं अतिथियों का साफा, दुपट्टा एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर अभिनंदन किया गया। आयोजन समिति ने समारोह में पधारे सभी अतिथियों, समाज बंधुओं एवं आगंतुकों का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर मेघवाल शिक्षण संस्थान रानी के अध्यक्ष सवाराम सोलंकी, दिनेश जोगसन, सुरेश गेहलोत, सुरेन्द्र बावल, राकेश सोलंकी पीटीआई, दिनेश पारंगी, छगन सोलंकी, संजय पारंगी, कान्हा बागरेचा, वालाराम पारंगी, शिवलाल आगरी, सोहन भटनागर, मनीष डांगी, अशोक कड़ेला, प्रमोद भटनागर, विजयपाल, महावीर रांगी, भंवर आगरी, नितिन परिहार, मनोज बागरेचा, भरत परिहार, मदनलाल गोदा, भंवरलाल आगरी,श्रवण कुमार राठौड़ थानेदार,महिपाल वर्मा, जीतेन्द्र राठौड़, मुकेश बॉस, सकाराम वरकाणा सहित बड़ी संख्या में समाज बंधु एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन सुरेश रिखिया ने किया।

Previous Post

आमलिया वोलकैम इंडस्ट्री के बाहर चल रहा धरना आठवें दिन खत्म, श्रमिको की सभी मांगो पर बनी सहमती

Next Post

शादी के 20 दिन बाद नवविवाहिता लापताः थाने में रिपोर्ट दर्ज, पड़ोसी पर अगवा करने का आरोप, पुलिस कर रही जांच

Next Post
शादी के 20 दिन बाद नवविवाहिता लापताः थाने में रिपोर्ट दर्ज, पड़ोसी पर अगवा करने का आरोप, पुलिस कर रही जांच

शादी के 20 दिन बाद नवविवाहिता लापताः थाने में रिपोर्ट दर्ज, पड़ोसी पर अगवा करने का आरोप, पुलिस कर रही जांच

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page