• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

शादी के 20 दिन बाद नवविवाहिता लापताः थाने में रिपोर्ट दर्ज, पड़ोसी पर अगवा करने का आरोप, पुलिस कर रही जांच

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
May 21, 2026
in Local
0
शादी के 20 दिन बाद नवविवाहिता लापताः थाने में रिपोर्ट दर्ज, पड़ोसी पर अगवा करने का आरोप, पुलिस कर रही जांच

PALI SIROHI ONLINE

चितलवाना-क्षेत्र के गांव से नवविवाहिता के लापता होने का मामला सामने आया है। युवती की शादी को अभी 20 दिन ही हुए थे। परिजनों ने पड़ोस में रहने वाले युवक पर उसे अगवा करने का आरोप लगाया है। इस संबंध में थाने में गुमशुदगी दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

पुलिस में दर्ज रिपोर्ट में बताया कि उनकी बेटी की शादी 20 अप्रैल को हुई थी। वह 10 मई की रात घर से लापता हो गई। सुबह परिजनों ने उसकी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला।

परिवार का आरोप है कि पड़ोस में रहने वाला युवक अपने साथ ले गया है। परिजनों ने 11 मई को थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि युवती के साथ सोने-चांदी के जेवरात भी थे।

थाना अधिकारी ने बताया कि मामले में गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस टीम विभिन्न पहलुओं पर युवती की तलाश में जुटी है और तकनीकी आधार पर भी जानकारी जुटाई जा रही है।

युवती के पिता ने पुलिस प्रशासन से जल्द कार्रवाई की मांग की है।

Previous Post

रानी मेघवाल समाज रात्रिकालीन क्रिकेट महाकुंभ का हर्षोल्लास के साथ समापन, बालाजी क्लब खिंवाड़ा बना चैंपियन

Next Post

लड़कियों को कर रहे थे अश्लील इशारे, तीन गिरफ्तारः सादा वर्दी में थी पुलिसकर्मी, डिकॉय ऑपरेशन तहत कार्रवाई

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page