• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

रानी कृषि मंडी खेल मैदान में निःशुल्क फुटबॉल प्रशिक्षण शिविर 5 जून से

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
June 4, 2026
in Local
0
रानी कृषि मंडी खेल मैदान में निःशुल्क फुटबॉल प्रशिक्षण शिविर 5 जून से

PALI SIROHI ONLINE

रानी कृषि मंडी खेल मैदान में निःशुल्क फुटबॉल प्रशिक्षण शिविर 5 जून से
नगराज वैष्णव
रानी। कृषि मंडी खेल मैदान रानी में 5 जून 2026 से 25 जून 2026 तक 7 वर्ष से 15 वर्ष आयु वर्ग के बालक एवं बालिकाओं के लिए निःशुल्क फुटबॉल प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर में प्रशिक्षित फुटबॉल कोच सलीम पठान रानी द्वारा बच्चों को फुटबॉल की बारीकियां सिखाई जाएंगी।

आयोजकों के अनुसार प्रशिक्षण प्रतिदिन सुबह 7 बजे से 8:30 बजे तक दिया जाएगा। नगर के इच्छुक खिलाड़ी एवं उनके अभिभावकों से अपील की गई है कि वे समय पर कृषि मंडी खेल मैदान पहुंचकर इस अवसर का लाभ उठाएं।

शिविर में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को अपने साथ फुटबॉल खेलने की किट तथा पानी की बोतल लाने के निर्देश दिए गए हैं। आयोजकों ने बताया कि नियमित रूप से समय पर उपस्थित होने वाले खिलाड़ियों को ही प्रशिक्षण दिया जाएगा।
इस निःशुल्क प्रशिक्षण शिविर का उद्देश्य क्षेत्र के बालक-बालिकाओं में खेल प्रतिभा को निखारना तथा फुटबॉल के प्रति रुचि बढ़ाना है।

Previous Post

नाना पुलिस ने वाहनों की चेकिंग कर सड़क परिवहन विशेष अभियान शुरू किया, नियम तोड़ने वालों के विरुद्ध होगी कार्यवाही

Next Post

दौलपुरा बोर्ड के पास कार-बाइक की भिड़ंतः सड़क पर गिरा युवक गंभीर घायल, हायर सेंटर रेफर

Next Post

दौलपुरा बोर्ड के पास कार-बाइक की भिड़ंतः सड़क पर गिरा युवक गंभीर घायल, हायर सेंटर रेफर

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page