PALI SIROHI ONLINE
पाली जिले के नाना थाना क्षेत्र में जिला पुलिस अधीक्षक मोनिका सेन ओर बाली अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चेन सिंह महेचा ओर सुमेरपूर डीएसपी जितेंद सिंह के निर्देशन में नाना पुलिस अलग अलग चार जगह पर सड़क परिवहन विशेष अभियान के तहत वाहनों की जांच कर अभियान के पहले दिन चेतावनी व व्हीकल एक्ट की जानकारी देकर छोड़ा।
नाना थाना अधिकारी रतन सिंह देवड़ा ने बताया कि यह अभियान 04.06 से 30.06.2026 तक चलेगा।
जिसमे सड़क परिवहन के सुगम, सरल एवं सुरक्षित परिवहन के दृष्टिगत क्षेत्र संचालित विभिन्न श्रेणी के वाहनों में अनाधिकृत परिवर्तन, लाल नीली बत्ती, फ्लैशर, हूटर, एयर होर्न, प्रेशर होर्न, काली फिल्म, नियम विरुद्ध नम्बर प्लेट, विंडस्क्रीन पर अथवा प्लेट पर अनाधिकृत शब्द, चिन्ह एवं लेखन अंकित कर वाहनों का संचालन किया जाता पाया जाने पर कार्यवाही की। थानाधिकारी रतन सिंह देवड़ा ने कहा कि ऐसे वाहनों का संचालन सड़क सुरक्षा की दृष्टि से गंभीर खतरा होकर मोटरयान अधिनियम के प्रावधानों का उलंघन करता है।
बेडा क्षेत्र में चौकी प्रभारी तेज सिंह जोधा, आमलिया क्षेत्र में सहायक थानाधिकारी राजेन्द्र सिंह, भीमाणा क्षेत्र मे चौकी प्रभारी हिंर सिंह चौहान और थाने के बहार थानाधिकारी वाहनों की जांच करते नजर आए।


