• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

रानी नगर पालिका में शहरी सेवा शिविर फॉलोअप कैंप आयोजित, विभिन्न प्रकरणों का मौके पर हुआ निस्तारण

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
July 21, 2026
in Local
0
रानी नगर पालिका में शहरी सेवा शिविर फॉलोअप कैंप आयोजित, विभिन्न प्रकरणों का मौके पर हुआ निस्तारण

PALI SIROHI ONLINE

रानी नगर पालिका में शहरी सेवा शिविर फॉलोअप कैंप आयोजित, विभिन्न प्रकरणों का मौके पर हुआ निस्तारण
रानी | नगराज वैष्णव
नगर पालिका मण्डल रानी खुर्द, जिला पाली के सभागार में सोमवार को शहरी सेवा शिविर–2026 के अंतर्गत फॉलोअप कैंप का आयोजन किया गया। शिविर में नागरिकों की विभिन्न समस्याओं एवं प्रकरणों का मौके पर ही निस्तारण किया गया।
प्रेस नोट के अनुसार शिविर में कृषि भूमि नियमन के 4, भवन निर्माण स्वीकृति के 1 तथा नामांतरण के 4 प्रकरणों का निस्तारण किया गया। वहीं 8 जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र जारी किए गए तथा पीएम स्वनिधि योजना के अंतर्गत 2 आवेदन प्राप्त हुए।

शिविर में भूमि संबंधी पट्टे, उपविभाजन-पुनर्गठन, भू-उपयोग परिवर्तन, लीज-होल्ड से फ्री-होल्ड, स्टेट ग्रांट के पट्टे, नामांतरण, भूखंड संबंधी प्रकरण, भवन निर्माण स्वीकृति, जन्म-मृत्यु एवं विवाह पंजीयन, फायर एनओसी, ट्रेड लाइसेंस, साइनेज लाइसेंस, मोबाइल टावर एनओसी, ईडब्ल्यूएस प्रमाण-पत्र सहित विभिन्न जनहित के कार्यों का निस्तारण किया गया।

साथ ही शहर की सफाई व्यवस्था, सड़क मरम्मत, पेचवर्क, स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत, नालियों की सफाई एवं मरम्मत, फॉगिंग तथा आवारा पशुओं को पकड़ने जैसी व्यवस्थाओं पर भी विशेष ध्यान दिया गया।
शिविर में पूर्व उपाध्यक्ष डालचंद चौहान, पूर्व नगर अध्यक्ष जयंतीलाल वैष्णव, अधिशाषी अधिकारी मगाराज चौधरी, सहायक अभियंता कृष्ण मुरारी शर्मा, कनिष्ठ अभियंता मोहित वशिष्ठ , बाबूलाल भाट , जगदीश खारवल सहित नगर पालिका के अधिकारी, कर्मचारी तथा विभिन्न विभागों के कार्मिक उपस्थित रहे।

Previous Post

नाना पुलिस ने चोरी के आरोपी को गिरफ्तार किया

Next Post

रानी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 1.304 किलोग्राम अवैध अफीम का दूध जब्त, एक तस्कर गिरफ्तार

Next Post

रानी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 1.304 किलोग्राम अवैध अफीम का दूध जब्त, एक तस्कर गिरफ्तार

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page