
PALI SIROHI ONLINE
नगराज वैष्णव
पाली-भाजपा जिला अध्यक्ष बनने के बाद सुनील भंडारी ने करीब 5 माह बाद पहले चरण में मंडल कार्यकारिणी की घोषणा करनी शुरू कर दी है। शुक्रवार देर रात रानी मंडल की कार्य करने की घोषणा की। छह उपाध्यक्ष, दो महामंत्री, 6 मंत्री सहित एक कोषाध्यक्ष से लेकर मीडिया प्रभारी बनाए जाने के साथ ही सदस्य बनाए। नवीन कार्यकारिणी में शंकर सिंह राजपुरोहित, बाबूलाल भाट, ललित सोनी, मुकेश राठौड़, डायाराम चौधरी, मथुरा मेघवाल को उपाध्यक्ष बनाया गया है। इसी प्रकार डालचन्द चौहान, हरीश माली को महामंत्री बनाया गया है।
जोधाराम कुमावत, ईश्वर सिंह राजपुरोहित, जगदीश खरवाल, विक्रम टेलर, सीता बंजारा व रघुदत्त गौतम को मंत्री बनाया है। कुशलराज मेहता को कोषाध्यक्ष, भरत जीनगर को मीडिया प्रभारी, मनीष बंजारा को सोशल मीडिया प्रभारी ओर महेश भील को आई टी संयोजक बनाया है। इसके साथ ही 41 नेताओं को सदस्य बनाया है। खास बात यह है कि 59 पदाधिकारी की यह सूची बनाकर सभी समाजों को जोड़ने का प्रयास भी किया गया है। सामाजिक समीकरणों के साथ-साथ स्थानीय राजनीतिक समीकरणों का भी इसमें ध्यान रखने का प्रयास किया है। भाजपा जिला अध्यक्ष सुनील भंडारी ने बताया कि अगले तीन-चार दिन में ज्यादातर मंडलों की कार्यकारिणी जारी कर देंगे।


