• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

रामसीन भीनमाल रोड पर रोडवेज बस-टेंपो की भिड़ंत, मां, बेटा-बेटी की मौत: एक गंभीर घायल

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
October 22, 2026
in Local
0
रामसीन भीनमाल रोड पर रोडवेज बस-टेंपो की भिड़ंत, मां, बेटा-बेटी की मौत: एक गंभीर घायल

PALI SIROHI ONLINE

रामसीन-रामसीन-भीनमाल मार्ग पर गुरुवार सुबह करीब 10 बजे राजस्थान रोडवेज बस और टेम्पो की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में मां, बेटा और बेटी शामिल हैं।

बस और टेम्पो की टक्कर में गई तीन जानें

पुलिस ने बताया कि हादसे में चूड़ा, आहोर निवासी 42 वर्षीय ललिता देवी, उनके 19 वर्षीय बेटे कैलाश और 18 वर्षीय बेटी सुमन की मौत हो गई। राजस्थान रोडवेज की बस भीनमाल से उदयपुर की ओर जा रही थी। इसी दौरान रामसीन-भीनमाल मार्ग पर सामने से आ रहे टेम्पो से उसकी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी गंभीर थी कि एक ही परिवार के तीन सदस्यों की जान चली गई।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर संभाली स्थिति

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। एम्बुलेंस की मदद से मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए रामसिंह पहुंचाए गए। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए।

बस ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज

पुलिस ने राजस्थान रोडवेज बस ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हादसे के कारणों और परिस्थितियों की पड़ताल की जा रही है।

दमामी समाज ने की सख्त कार्रवाई की मांग

हादसे में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत से परिजनों और समाज के लोगों में शोक व्याप्त है। दमामी समाज के लोगों ने तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाने वाले ड्राइवर के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में गमगीन माहौल है।

Previous Post

नाना में बीजेपी प्रत्यासी मदनलाल जैन को कुमावत समाज ने गुड़ से तौलकर समर्थन दिया, देवासी समाज की भी ली बैठक

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page