PALI SIROHI ONLINE
# बाली पंचायत समिति के वार्ड 11 से भाजपा प्रत्याशी मदनलाल जैन ने नाना में चुनाव प्रचार किया तेज, कुमावत व देवासी समाज से मांगा समर्थन
**कुमावत समाज ने गुड़ से तोलकर किया मदनलाल जैन का जोरदार स्वागत, देवासी समाज ने भी समर्थन का दिलाया भरोसा**
**नाना (बाली)।** बाली उपखंड में पंचायती राज चुनावों को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। बाली पंचायत समिति के वार्ड संख्या 11 से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी मदनलाल जैन ( MI ग्रुप) ने नाना ग्राम में चुनावी जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है।
चुनावी प्रचार के दौरान भाजपा प्रत्याशी मदनलाल जैन ने नाना ग्राम में कुमावत समाज एवं देवासी समाज की अलग-अलग बैठकों में भाग लेकर समाज के लोगों से मुलाकात की तथा भाजपा के पक्ष में मतदान एवं समर्थन की अपील की।
**कुमावत समाज ने गुड़ से तोलकर किया भव्य स्वागत**
नाना भाजपा मंडल अध्यक्ष एडवोकेट मुकेश बोहरा ने बताया कि नाना ग्राम में चुनावी जनसंपर्क के दौरान कुमावत समाज के लोगों ने भाजपा प्रत्याशी मदनलाल जैन का गुड़ से तोलकर जोरदार स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस दौरान समाज के लोगों ने भाजपा प्रत्याशी को समर्थन देने का भरोसा दिलाया।
**देवासी समाज ने भी किया स्वागत, समर्थन का दिलाया भरोसा**
वहीं नाना ग्राम में देवासी समाज की बैठक में भी भाजपा प्रत्याशी मदनलाल जैन का स्वागत किया गया। बैठक के दौरान मदनलाल जैन ने समाज के लोगों से संवाद कर आगामी पंचायत समिति चुनाव में भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की। नाना भाजपा मंडल अध्यक्ष मुकेश बोहरा के अनुसार देवासी समाज के लोगों ने भी प्रत्याशी को समर्थन का भरोसा दिलाया।
भाजपा प्रत्याशी मदनलाल जैन के नाना ग्राम में जनसंपर्क अभियान के दौरान विभिन्न समाजों की बैठकों और स्वागत कार्यक्रमों के साथ चुनावी गतिविधियां तेज होती नजर आ रही हैं। भाजपा कार्यकर्ता भी चुनाव प्रचार एवं जनसंपर्क अभियान में सक्रिय हैं।










