
PALI SIROHI ONLINE
जलोर-रामसीन पुलिस ने ऑपरेशन “धरकरभर” के तहत जमीन विवाद में हत्या के प्रयास के मामले में फरार चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार सिकवाड़ा निवासी कानाराम पुत्र रामाजी देवासी की जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। कानाराम के पिता रामाराम ने अपनी जमीन धानसा निवासी हुकमसिंह और सियाणा निवासी दिनेशकुमार को बेच दी थी।
इस पर कानाराम पक्ष के भीमाराम ने कोर्ट में म्यूटेशन पर रोक लगाने का दावा पेश किया। इसी विवाद कोलेकर 4 अगस्त को रामसीन के पास सिकवाडा रोड पर रामाराम पुत्र वीरमाराम अपने साथियों के साथ तीन कैंपर में आए। ट्रोलों में 8-10 लोग सवार थे। आरोपियों ने कानाराम और भीमाराम को जान से मारने की नीयत से उनकी पिकअप ट्रोली को टक्कर मारी। लोहे की नली और लाठियों से हमला कर दोनों को गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस ने इस मामले में रामाराम, दिनेश कुमार, अमराराम और महेन्द्र कुमार को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से घटना में प्रयुक्त दो कैंपर ट्रोले भी जब्त किए गए हैं। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।


