PALI SIROHI ONLINE
सिरोही- सिरोही के रामपुरा गांव में घर में बिजली के तार ठीक करते समय 5 फीट ऊंचे स्टील स्टूल से गिरने पर युवक की मौत हो गई। हादसे में घायल अर्जुन कुमार (19) को परिजन सिरोही के सरकारी अस्पताल स्थित ट्रॉमा सेंटर लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिवार में शोक छा गया।
संतुलन बिगड़ने से नीचे गिरा
जानकारी के अनुसार अर्जुन कुमार पुत्र गमनाराम प्रजापत घर में बिजली के तार ठीक कर रहा था। इसके लिए वह करीब 5 फीट ऊंचे स्टील स्टूल पर चढ़ा हुआ था। इसी दौरान अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह नीचे गिरकर घायल हो गया।
अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टर ने मृत घोषित किया
हादसे के बाद परिजन अर्जुन को तुरंत सिरोही सरकारी अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टर और नर्सिंग स्टाफ ने उसकी जांच की, जिसके बाद डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने मर्ग दर्ज कर शुरू की कार्रवाई
घटना की सूचना मिलने पर सिरोही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की। परिजनों की रिपोर्ट पर पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंपने की कार्रवाई शुरू की गई।




