• May 3, 2026

रामपुरा गांव में सुने मकान में हुई नकबजनी में वांछित अभियुक्त मदनलाल गिरफ्तार

PALI SIROHI ONLINE

खीमाराम मेवाडा/अमृत सिंह रावणा

सिरोही- पुष्पेन्द्र सिंह राठौड, जिला पुलिस अधीक्षक सिरोही के निर्देशन में चोरी, नकबजनी के प्रकरणों का खुलासा कर वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत किशोर सिंह चौहान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिरोही व मुकेश चौधरी वृताधिकारी वृत सिरोही के निकट सुपरविजन में घनश्याम सिंह नि.पु. थानाधिकारी पुलिस थाना सिरोही सदर मय जाब्ता के द्वारा रामपुरा गांव में हुई नकबजनी में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।

घटना विवरणः परिवादी  दिनेश कुमार माली निवासी रामपुरा ने थाना सिरोही सदर पर उपस्थित होकर एक लिखित रिपोर्ट इस आशय की पेश की कि मैं परिवार सहित सुरत गया हुआ था, उस दौरान दिनंक 05/06.11.2025 की रात्रि में अज्ञात चोरों ने मेरे रहवासी मकान का ताला तोड़कर मेरे घर में रखी नकदी व जेवरात चोरी कर ले गये है। वगैरह पर प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान प्रारम्भ किया गया।

पुलिस कार्यवाहीः-प्रकरण की घटना की गम्भीरता को देखते हुए जिला पुलिस अधीक्षक सिरोही के निर्देशानुसार थाना पर अलग-अलग टीमें गठित कर मुल्जिमान की तलाश जगह-ब-जगह की गई एवं मुखबिर मामूर किए। संदिग्ध व्यक्तियों से पुछताछ की गई। तकनिकी व परपंरागत स्त्रोत का उपयोग कर प्रकरण का राजफाश कर पूर्व में मुल. जुमाराम पुत्र हीराराम जाति गरासिया, उम्र 27 साल, निवासी नाडी फली, मालप, पुलिस थाना पिण्डवाड़ा, जिला सिरोही व कैलाश कुमार पुत्र देवाराम जाति ग्रासिया उम्र 22 वर्ष निवासी हिंगोरिया फली मालप पुलिस थाना पिण्डवाडा जिला सिरोही को गिरफ्तार किया गया था। शेष मुल. मदनलाल की तलाश जारी थी, जिस पर पुलिस टीम द्वारा दिनांक 02.05.2026 को मुखबिर सूचना पर मुम्बई (महाराष्ट्र) से मुल. मदन लाल को दस्तयाब कर गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की। मुल. मदनलाल का बडा भाई अशोक पुत्र हुसाराम भी आले दर्जे का शातिर नकबजन है।

मुल्जिम द्वारा स्वीकार की गई वारदातेः- गिरफ्तारशुदा मुल्जिम से की गई पूछताछ के आधार पर अभियुक्त ने बताया कि वह अपने गांव मालप के ही अलग-अलग साथियों के साथ मिलकर रात्रि में सुने मकानों आदि के ताले तोडकर वारदात करता है। अभियुक्त द्वारा प्रकरण हाजा की वारदात के साथ साथ अपने साथियों के साथ मिलकर थाना कोतवाली सिरोही थानान्तर्गत सिरोही शहर, पालनपुर (गुजरात) में भी चोरी की वारदात करना स्वीकार किया गया है। जो निम्नानुसार है:-

1. पुलिस थाना सिरोही सदर के गांव रामपुरा में सुने मकान का ताला तोडकर नकदी व जेवरात चुराना।
2. पुलिस थाना कोतवाली सिरोही अन्तर्गत कृष्णापुरी सिरोही में सितम्बर 2025 में रात्रि में पार्लर की दुकानका ताला तोडकर चोरी करना।

3. पुलिस थाना कोतवाली सिरोही अन्तर्गत कृष्णापुरी सिरोही में किराणे की दुकान का ताला तोडकर चोरी करना।

4. पुलिस थाना कोतवाली सिरोही अन्तर्गत आदर्शनगर सिरोही में से मोटरसाईकिल चोरी करना।

5. पुलिस थाना कोतवाली सिरोही अन्तर्गत राधिका नगर सिरोही में सुने मकान का ताला तोडकर चोरी करना।

6. पुलिस थाना कोतवाली सिरोही अन्तर्गत जेकेडी स्कुल के पास नवम्बर 2025 में मशीनरी पार्टस गोदाम का ताला तोडकर चोरी करना।
7. पालनपुर शहर (गुजरात) से पल्सर मोटरसाईकिल चोरी करना।

मुल्जिम मदनलाल अपने साथियो के साथ सुने मकानों में रात्रि के समय चोरी की वारदातें तथा मोटरसाईकिल चोरी की वारदाते करना स्वीकार किया है। घटना में शरिक अन्य साथियों की गिरफ्तारी होने पर अभियुक्त अपने घर से अहमदाबाद, सुरत, वडोदरा, मुम्बई में पुलिस से बच कर कांदिवली, मुम्बई में फरारी काट रहा था। जिसे कांदिवली, मुम्बई से दस्तयाब किया जाकर गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारशुदा मुल्जिम से वारदात में शरीक अन्य मुल्जिमान व चोरी के माल की बरामदगी के बारे में विस्तृत अनुसंधान जारी है।

गिरफ्तार अभियुक्तः मदनलाल पुत्र हुसाराम जाति ग्रासिया उम्र 21 वर्ष निवासी मोटाघर फली मालप पुलिस थाना पिण्डवाडा जिला सिरोही।

पुलिस टीमः-
1. जगदीश प्रसाद हैड कानि. पुलिस थाना सिरोही सदर।
2. प्रवीण सिह कानि. पुलिस थाना सिरोही सदर। (विशेष भूमिका)
3. डूंगर सिंह कानि. 224 पुलिस थाना सिरोही सदर।
4. लक्ष्मणसिह कानि. पुलिस थाना सिरोही सदर।
5. श्रवण कुमार कानि. 588 पुलिस थाना सिरोही सदर।

You cannot copy content of this page