राज्यपाल की तबीयत खराब हुई: जोधपुर सर्किट हाउस में कर रहे आराम, शाम को राजस्थान दिवस समारोह में होना है शामिल
PALI SIROHI ONLINE
खीमाराम मेवाडा
जोधपुर-राज्यपाल हरिभाऊ बागडे आज जोधपुर दौरे पर पहुंचे। एमबीएम विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल होकर लौटते समय उनकी तबीयत खराब हो गई। इसके बाद डॉक्टरों की टीम सर्किट हाउस पहुंची। उनके स्वास्थ्य की जांच की और आराम करने की सलाह दी। फिलहाल राज्यपाल सर्किट हाउस में आराम कर रहे हैं।
दरअसल, राज्यपाल आज सुबह जोधपुर एमबीएम विश्वविद्यालय में होने वाले दीक्षांत समारोह में भाग लेने के लिए पहुंचे थे। सुबह करीब 11:00 बजे वह दीक्षांत समारोह में भाग लेने एमबीएम विश्वविद्यालय पहुंचे थे। वहां से करीब 1:00 बजे समारोह समाप्त होने के बाद सर्किट हाउस के लिए रवाना हुए।राजस्थान दिवस समारोह में शामिल होना है
इस दौरान रास्ते में उनकी तबीयत थोड़ी नासाज हुई। जी मिचलाने लगा। उन्हें उल्टी आने जैसा महसूस हुआ। सर्किट हाउस पहुंचने पर डॉक्टरों की टीम ने उनका हेल्थ चेकअप किया। इसके बाद उन्होंने हल्का भोजन किया। फिलहाल राज्यपाल सर्किट हाउस में आराम कर रहे हैं। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार राज्यपाल को शाम को राजस्थान दिवस समारोह में शामिल होना है।
प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे सर्किट हाउस
राज्यपाल की तबीयत नासाज होने के चलते जिला कलेक्टर गौरव अग्रवाल, डीसीपी ईस्ट मनीष चौधरी, एसीपी ईस्ट प्रतीक सिंह सहित विभिन्न प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे।
