• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

पाली- 35 साल की दो बच्चों की मां से रेप: शादी का झांसा देकर कई बार किया रेप, फिर रुपए-गहने लेकर भागा

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
March 19, 2026
in Local
0
पाली- 35 साल की दो बच्चों की मां से रेप: शादी का झांसा देकर कई बार किया रेप, फिर रुपए-गहने लेकर भागा

PALI SIROHI ONLINE

पाली-पाली में 35 साल की दो बच्चों की मां को शादी का झांसा देकर युवक ने दोस्ती की। करीब चार महीने में कई बार उससे रेप किया। फिर कोर्ट मैरीज करने का झांसा देकर रुपए और गहने लेकर फरार हो गया। पीड़िता की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज किया और गुरुवार को उसे पाली के बांगड़ हॉस्पिटल मेडिकल के लिए लेकर आई।

दरअसल पाली शहर की रहने वाली एक 38 साल की दो बच्चों की मां जोधपुर में मजदूरी करती थी। इस दौरान उत्तरप्रदेश रहने वाले एक युवक ने उसे दोस्ती की और फिर अकेला होने की बात कहते हुए शादी करने का झांसा दिया। पीड़िता भी अपने पति से करीब 8 साल से अलग रह रही थी। ऐसे में उसके झांसे में आ गई।

चार महीने में किया कई बार रेप

पीड़िता ने रिपोर्ट में बताया कि वह जोधपुर में मजदूरी करती थी। इस दौरान उसके किराए के मकान पर तो कभी दूसरी जगह ले जाकर आरोपी संदीप ने कई बार रेप किया। हर बार उसे आश्वासन दिया कि जल्द ही दोनों कोर्ट मैरीज कर साथ रहेंगे और उसके दोनों बच्चों को भी वह संरक्षण देगा।दो लाख रुपए और गहने लेकर भाग गया पीड़िता ने रिपोर्ट में बताया कि 18 जनवरी को आरोपी जोधपुर में उसके किराए के मकान पर आया। उस रात उसके साथ उसने शारीरिक संबंध बनाए और बोला कि दोनों सुबह कोर्ट चलेंगे और कोर्ट मैरीज कर यहां से किसी दूसरे शहर में शिफ्ट हो जाएंगे। इसलिए रुपए-गहनों की जरूरत पड़ेगी। पीड़िता उसके झांसे में आ गई और अपने पास जमा किए दो लाख रुपए और गहने भी उसे दे दिए। सुबह जब वह उठी तो आरोपी नदारद था और उसका फोन भी बंद था। कई बार फोन करने के बाद भी उसका फोन शुरू नहीं हुआ तो उसने जोधपुर में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दी। पीड़िता पाली शहर की रहने वाली थी। ऐसे में पुलिस ने 0 नंबर की रिपोर्ट दर्जकर पाली में संबंधित थाने में भेजी।

Previous Post

राज्यपाल की तबीयत खराब हुई: जोधपुर सर्किट हाउस में कर रहे आराम, शाम को राजस्थान दिवस समारोह में होना है शामिल

Next Post

शिवगंज चुंगी नाका भवन ध्वस्तीकरण पर कांग्रेस नाराज: FIR नहीं होने पर सुप्रीम कोर्ट के आदेशों का हवाला, एसपी से लगाई गुहार

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page