• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

पाली जिले में इंदुलफितर पर्व पर शांति व्यवस्था के लिए कार्यपालक मजिस्ट्रेट किए नियुक्त

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
March 19, 2026
in Local
0
पाली जिले में इंदुलफितर पर्व पर शांति व्यवस्था के लिए कार्यपालक मजिस्ट्रेट किए नियुक्त

PALI SIROHI ONLINE

खीमाराम मेवाडा/पिन्टू अग्रवाल

पाली जिले में इंदुलफितर पर्व पर शांति व्यवस्था के लिए कार्यपालक मजिस्ट्रेट किए नियुक्त
पाली, 19 मार्च। जिले में दिनांक 21 मार्च 2026 को इंदुलफितर (चांद) का पर्व मनाया जाएगा। इस अवसर पर शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए  जिला मजिस्ट्रेट एल एन मंन्त्री ने आदेश जारी कर 20 कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त किये है। आदेशानुसार उपखण्ड मजिस्ट्रेट, तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार स्तर के अधिकारियों को विभिन्न उपखण्डों, शहर क्षेत्रों एवं पुलिस थाना क्षेत्रों में दायित्व सौंपे गए हैं।

उन्होंने बताया कि बताया कि उपखण्ड मजिस्ट्रेट, पाली को सम्पूर्ण उपखण्ड क्षेत्र पाली, तहसीलदार पाली को पाली शहर तथा नायब तहसीलदार पाली को ग्राम खेरवा का दायित्व सौंपा गया है। तहसीलदार रोहट को सम्पूर्ण उपखण्ड क्षेत्र रोहट तथा उपखण्ड मजिस्ट्रेट बाली को सम्पूर्ण उपखण्ड क्षेत्र बाली का दायित्व दिया गया है। तहसीलदार बाली को फालना पुलिस थाना क्षेत्र तथा नायब तहसीलदार बेड़ा को उप तहसील क्षेत्र बेड़ा एवं नाणा में नियुक्त किया गया है।

इसी प्रकार उपखण्ड मजिस्ट्रेट सुमेरपुर को सम्पूर्ण उपखण्ड क्षेत्र सुमेरपुर तथा तहसीलदार सुमेरपुर को सांडेराव पुलिस थाना क्षेत्र की जिम्मेदारी दी गई है। नायब तहसीलदार तखतगढ़ को ग्राम चाणोद तथा उपखण्ड मजिस्ट्रेट देसूरी को सम्पूर्ण उपखण्ड क्षेत्र देसूरी में नियुक्त किया गया है। तहसीलदार देसूरी को सादड़ी, घाणेराव एवं नाडोल क्षेत्र का दायित्व सौंपा गया है।

उपखण्ड मजिस्ट्रेट रानी को सम्पूर्ण उपखण्ड क्षेत्र रानी तथा तहसीलदार रानी को कस्बा रानी स्टेशन क्षेत्र में नियुक्त किया गया है। नायब तहसीलदार खिवांड़ा को खिवांड़ा पुलिस थाना क्षेत्र तथा उपखण्ड मजिस्ट्रेट सोजत को सम्पूर्ण उपखण्ड क्षेत्र सोजत का दायित्व सौंपा गया है। नायब तहसीलदार बगड़ी नगर को बगड़ी नगर पुलिस थाना क्षेत्र तथा नायब तहसीलदार सोजत को सोजत रोड पुलिस थाना क्षेत्र में नियुक्त किया गया है।

उपखण्ड मजिस्ट्रेट मारवाड़ जंक्शन को सम्पूर्ण उपखण्ड क्षेत्र मारवाड़ जंक्शन तथा तहसीलदार मारवाड़ जंक्शन को पुलिस थाना सिरीयारी क्षेत्र एवं ग्राम आऊवा का दायित्व दिया गया है।

नियुक्त कार्यपालक मजिस्ट्रेट पुलिस अधिकारियों से समन्वय स्थापित करते हुए अपने-अपने क्षेत्र में सतत निगरानी रखेंगे एवं शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखेगें। उपखण्ड मजिस्ट्रेट अपने अधीनस्थ अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यकता अनुसार संवेदनशील स्थलों पर तैनात कर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करेंगे। सभी अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे समय-समय पर स्थिति की जानकारी उच्चाधिकारियों को उपलब्ध कराते रहें तथा किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्यवाही सुनिश्चित करें।

Previous Post

बाली क्षेत्र में बेमौसम बारिश से किसान चिंतित, खेतो में पड़ी है कटि फसल

Next Post

राज्यपाल की तबीयत खराब हुई: जोधपुर सर्किट हाउस में कर रहे आराम, शाम को राजस्थान दिवस समारोह में होना है शामिल

Next Post
राज्यपाल की तबीयत खराब हुई: जोधपुर सर्किट हाउस में कर रहे आराम, शाम को राजस्थान दिवस समारोह में होना है शामिल

राज्यपाल की तबीयत खराब हुई: जोधपुर सर्किट हाउस में कर रहे आराम, शाम को राजस्थान दिवस समारोह में होना है शामिल

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page