• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

टायर फटने से कच्ची कैरी से भरी पिकअप पलटी:ब्यावर-पिंडवाड़ा फोरलेन पर हादसा, खलासी घायल; राहगीरों ने उठाई कैरियां

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
June 18, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

रायपुर मारवाड़ (ब्यावर)-रायपुर मारवाड़ क्षेत्र के ब्यावर-पिंडवाड़ा फोरलेन राष्ट्रीय राजमार्ग पर बुधवार देर शाम एक बड़ा हादसा हो गया। कच्ची कैरी (आम) से भरी एक पिकअप का टायर फटने से वह अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दुर्घटना में पिकअप का खलासी घायल हो गया, जबकि सड़क पर बिखरी कैरियों को कुछ राहगीर उठाकर ले गए।यह घटना बुधवार शाम करीब सात बजे रायपुर के समीप हुई। जानकारी के अनुसार पिकअप जयपुर से कच्ची कैरी भरकर गुजरात के कलोल जा रही थी। अचानक टायर फटने से चालक वाहन पर से नियंत्रण खो बैठा और पिकअप सड़क पर पलट गई। हादसे के बाद कच्ची कैरियां दूर-दूर तक सड़क पर बिखर गईं।

दुर्घटना में खलासी दिलीप कुमार को शरीर पर मामूली चोटें आईं। सूचना मिलते ही टोल कंपनी की पेट्रोलिंग टीम, एंबुलेंस और रेस्क्यू वाहन तुरंत मौके पर पहुंचे। घायल दिलीप कुमार को प्राथमिक उपचार दिया गया।

खलासी दिलीप कुमार ने बताया कि वाहन जयपुर से गुजरात के कलोल यार्ड के लिए निकला था। रायपुर के पास टायर फटने से यह हादसा हुआ। उन्होंने संतोष व्यक्त किया कि इस दुर्घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।

हादसे के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग पर लगभग आधे घंटे तक वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे यातायात बाधित रहा। बाद में राहगीरों और टोल पेट्रोलिंग टीम की मदद से पलटी हुई पिकअप को सड़क किनारे हटाया गया। टोल कंपनी की टीम ने बिखरी हुई कैरियों और मलबे को भी राजमार्ग से हटाकर यातायात व्यवस्था को बहाल किया।

Previous Post

जसवंतपुरा में कल से दो दिवसीय नोटबुक वितरण कार्यक्रमः प्रजापति समाज के छात्रों को रियायती दर पर मिलेंगी

Next Post

पाली-पुलिस मिनी ट्रक ट्रैक्टर में टक्कर, टेक्टर दो हिस्सों में हुआ:  दुर्घटना के कारणों की जांच जारी

Next Post

पाली-पुलिस मिनी ट्रक ट्रैक्टर में टक्कर, टेक्टर दो हिस्सों में हुआ:  दुर्घटना के कारणों की जांच जारी

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page