• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

जसवंतपुरा में कल से दो दिवसीय नोटबुक वितरण कार्यक्रमः प्रजापति समाज के छात्रों को रियायती दर पर मिलेंगी

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
June 18, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

जसवंतपुरा-जसवंतपुरा कस्बे में प्रजापति समाज के स्टूडेंट्स के लिए रियायती दर पर नोटबुक (चोपड़ा) वितरण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। यह दो दिवसीय कार्यक्रम सुंधामाता तिराहा स्थित मारू प्रजापति छात्रावास में कल से शुरू होगा।

देवलाटी परगना जन कल्याण सेवा ट्रस्ट द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य प्रजापति समाज के स्टूडेंट्स को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करना और उन्हें आर्थिक सहायता प्रदान करना है। ट्रस्ट के अध्यक्ष लक्ष्मण भाई गोलाना ने बताया कि इस पहल से बड़ी संख्या में छात्र लाभान्वित होंगे।

कार्यक्रम के पहले दिन गुरुवार को सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक और शाम 4 बजे से 7 बजे तक नोटबुक वितरित की जाएंगी। दूसरे दिन शुक्रवार को शाम 5 बजे से 7 बजे तक स्टूडेंट्स को नोटबुक उपलब्ध कराई जाएंगी।

देवलाटी परगना जन कल्याण सेवा ट्रस्ट समाज हित और शिक्षा प्रोत्साहन के लिए नियमित रूप से विभिन्न जनकल्याणकारी गतिविधियां आयोजित करता रहा है। ट्रस्ट के इस प्रयास से स्टूडेंट्स को अध्ययन सामग्री आसानी से और कम दरों पर मिल सकेगी, जिससे उनकी शैक्षणिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा।

Previous Post

बागरा के नाथ महादेव मंदिर की प्राण प्रतिष्ठाःहेलीकॉप्टर से की पुष्पवर्षा; ध्वजा और शिखर पर कलश स्थापित

Next Post

टायर फटने से कच्ची कैरी से भरी पिकअप पलटी:ब्यावर-पिंडवाड़ा फोरलेन पर हादसा, खलासी घायल; राहगीरों ने उठाई कैरियां

Next Post

टायर फटने से कच्ची कैरी से भरी पिकअप पलटी:ब्यावर-पिंडवाड़ा फोरलेन पर हादसा, खलासी घायल; राहगीरों ने उठाई कैरियां

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page