
PALI SIROHI ONLINE
रायपुर मारवाड़ (ब्यावर)-जैतारण पुलिस ने महिलाओं से लूटपाट करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों में कमलेश नायक, पुरण नायक और अशोक उर्फ अजय नायक शामिल हैं। तीनों गुड़ा कलां के रहने वाले हैं।
पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने ब्यावर जिले में 4 और पाली जिले में 10 वारदातों को अंजाम देना स्वीकार किया है। इस गिरोह का एक सदस्य राहुल उर्फ टीनू पंवार अभी फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
10 मई को करमावास मालियान के बेरा पावटी की रहने वाली रेखा और जमना कुमावत एक सामाजिक कार्यक्रम से लौट रही थीं। इसी दौरान बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने उन्हें रोका। आरोपियों ने चाकू दिखाकर उनके सोने-चांदी के गहने और मोबाइल फोन छीन लिए। छीना-झपटी में दोनों महिलाएं घायल भी हुई थीं।
पुलिस ने आरोपियों से एक बिना नंबर की मोटरसाइकिल भी जब्त की है। जिला साइबर सेल और जैतारण पुलिस ने मिलकर इस मामले का खुलासा किया है। पुलिस अब लूट के माल की बरामदगी के लिए प्रयास कर रही है।