• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

कम वोल्टेज से परेशान ग्रामीणों का फूटा आक्रोशः डिस्कॉम कार्यालय का किया घेराव, आंदोलन तेज करने की चेतावनी

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
June 12, 2026
in Local
0
कम वोल्टेज से परेशान ग्रामीणों का फूटा आक्रोशः डिस्कॉम कार्यालय का किया घेराव, आंदोलन तेज करने की चेतावनी

PALI SIROHI ONLINE

रायपुर मारवाड़ (ब्यावर)-रायपुर मारवाड़ उपखंड के बिराटिया कलां गांव में कम वोल्टेज की समस्या से परेशान ग्रामीणों ने शुक्रवार को जोधपुर विद्युत वितरण निगम के बर स्थित सहायक अभियंता (एईएन) कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का आरोप है कि बार-बार शिकायत के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो रहा है।

ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने 8 जून को ही विद्युत विभाग को चेतावनी दी थी कि यदि कम वोल्टेज की समस्या का समाधान नहीं हुआ तो कार्यालय का घेराव किया जाएगा। उस समय सहायक अभियंता ने 2 दिन में विद्युत आपूर्ति व्यवस्था सुधारने का आश्वासन दिया था, लेकिन समस्या बनी रही।

अधिकारियों को गिनाई परेशानियां, मिला आश्वासन विरोध प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण और महिलाएं कार्यालय पहुंचे। उन्होंने अधिकारियों को अपनी परेशानियां बताईं, जिसमें घरेलू उपकरणों का प्रभावित होना और किसानों व आम उपभोक्ताओं को हो रही असुविधा प्रमुख थी।

ग्रामीणों ने विभाग से जल्द स्थायी समाधान की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि समस्या का निस्तारण नहीं हुआ तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। इस संबंध में सहायक अभियंता ने जल्द ही समस्या के समाधान का आश्वासन दिया है।

Previous Post

कृष्णगंज में कबाड़ गोदाम में लगी भीषण आगः लाखों का कबाड़ जलकर खाक, 3 दमकलों ने कड़ी मशक्कत से पाया काबू

Next Post

सुमेरपुर में विनायक कॉरपोरेशन सरसों तेल फैक्ट्री पर छापा, 12,495 किलो तेल सीज, पूर्व में भी हो चूका सैंपल

Next Post

सुमेरपुर में विनायक कॉरपोरेशन सरसों तेल फैक्ट्री पर छापा, 12,495 किलो तेल सीज, पूर्व में भी हो चूका सैंपल

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page