PALI SIROHI ONLINE
खीमाराम मेवाडा
ग्राम पंचायत पोमावा के पुराड़ा गांव में महिलाओं को किया जागरूक
तखतगढ 3 अक्टूबर (खीमाराम मेवाडा) सुमेरपुर उपखंड की ग्राम पंचायत पोमावा के पुराड़ा गांव में स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर उप स्वास्थ्य केंद्र पर शनिवार को जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देकर महिलाओं को जागरूक किया गया।
भारतीय रिजर्व बैंक के तत्वावधान में एसबीआई बैंक द्वारा संचालित क्रिसिल फाउंडेशन के ब्लॉक को-ऑर्डिनेटर मदन मेघवाल ने उपस्थित महिलाओं व श्रमिकों को बैंक में खाता खुलवाने,बीमा योजना, अटल पेंशन योजना, सुकन्या समृद्धि योजना,बचत के महत्व,ऑनलाइन ठगी व साइबर ठगी से बचावके बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि साइबर ठगी होने पर तुरंत हेल्पलाइन नंबर 1930 पर संपर्क करें, अपना खाता नंबर या OTP किसी अनजान व्यक्ति को न दें और फर्जी कॉल से सावधान रहें।इस मौके पर एएनएम चेतन कंवर, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, आशा सहयोगिनी जीवी, भंवरी देवी, विनोद कंवर आदि मौजूद थे।






