• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

खुडाला-फालना 70वीं राज्य स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता का छठा दिन ,ग्रैंडमास्टर की ओर बढ़ते कदम, फाइनल राउंड के मुकाबलों में कडी टक्कर

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
October 3, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

खीमाराम मेवाडा

खुडाला-फालना 70वीं राज्य स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता का छठा दिन ,ग्रैंडमास्टर की ओर बढ़ते कदम, फाइनल राउंड के मुकाबलों में कडी टक्कर।

तखतगढ  3  अक्टूबर (खीमाराम मेवाडा) पीएम श्री महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय, खुडाला-फालना में  70वीं राज्य स्तरीय 17- 19 वर्ष छात्र/छात्रा) शतरंज प्रतियोगिता  के  छठे दिन  17-19 वर्ष छात्र/छात्रा के राउंड मैच खेले गये। प्रतियोगिता के मीडिया प्रभारी प्रकाश मेवाडा ने बताया की प्रतियोगिता के संयोजक राजेश पुरी के कुशल निर्देशन में सभी मैच खेले जा रहे  हैं। आज आखिरी सातवें व आठवें  राउंड में 19वर्ष  छात्र वर्ग में कुल 100 टेबल लगे जिस पर 201

खिलाडी व छात्रा वर्ग में कुल 90 टेबल पर कुल 181खिलाडी खेल रहे हैं। जबकि 17वर्ष छात्र  वर्ग  में 102टेबल पर 204 खिलाडी व छात्रा वर्ग में 90 टेबल पर 180 खिलाडी खेल रहे हैं।  प्रत्येक केटेगरी में कुल आठ राउंड  होंगे। आज के फाइनल राउंड के मैच अंतराष्ट्रीय आर्बिटर राजेन्द्र तेली उदयपुर की निगरानी में खेले जा रहे हैं। प्रतियोगिता में निदेशालय बीकानेर की ओर से  कोर्डिनेटर बुद्धी प्रकाश खटीक,  आर्बिटर किशन व्यास, भामाशाह एवं समाजसेवी अमित मेहता,राम किशोर गोयल, श्याम सिंह जोधा, जगदीश चौधरी,विधालय परिवार की ओर से स्वागत किया गया। बाली ब्लॉक खेल प्रभारी वीरेंद्र सिंह राठौड विभागीय खेल नियमों की अनुपालना करवा रहे हैं। प्रतियोगिता का समापन कल रविवार को आयोजित  होंगा।

Previous Post

तखयगढ मे 2 करोड़ की लागत से भव्य प्रवेश द्वार के निर्माण मे अवरोध बन रहे जवाई पाइपलाइन और विधुत पोल आखिर कब होगा प्रवेश द्वार निर्माण शुरू

Next Post

ग्राम पंचायत पोमावा के पुराड़ा गांव में महिलाओं को किया जागरूक

Next Post

ग्राम पंचायत पोमावा के पुराड़ा गांव में महिलाओं को किया जागरूक

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page